डी. राजा बने भाकपा के महासचिव, सुधाकर रेड्डी का लेंगे स्थान

Webdunia
रविवार, 21 जुलाई 2019 (14:59 IST)
नई दिल्ली। प्रसिद्ध वामपंथी नेता एवं राज्यसभा सांसद डी. राजा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के महासचिव बनाए गए हैं। वे सुधाकर रेड्डी का स्थान लेंगे जिन्होंने स्वास्थ्य कारणों से अपना पद त्याग दिया है।
 
तमिलनाडु के वेल्लोर के चित्तूर में 3 जून 1949 में जन्मे राजा पहले दलित नेता हैं, जो पार्टी के महासचिव बने हैं। उनके नाम पर राष्ट्रीय परिषद ने मुहर लगा दी है। वे 1994 से पार्टी के राष्ट्रीय सचिव थे और वर्ष 2007 में राज्यसभा में चुनकर आए थे। वे 2 बार इस सदन के सदस्य रहे। उनका दूसरा कार्यकाल जुलाई में समाप्त हो रहा है।
 
राजा संसद और उसके बाहर प्रतिरोध के मुखर स्वर रहे हैं। दलितों, गरीबों और वंचितों के पक्ष में वे जोर-शोर से सवाल उठाते रहे हैं। उन्होंने बीएससी और बीएड किया है। उन्होंने दलित तथा बेरोजगारी पर किताबें भी लिखी हैं।
 
उनकी पत्नी अन्नी राजा अखिल भारतीय महिला महासंघ की महासचिव हैं। उनकी बेटी अपराजिता जवाहरल लाल नेहरु विश्वविद्यालय की छात्र नेता है। राजा का पूरा परिवार जन आंदोलन में सक्रिय रहा है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

थाईलैंड कंबोडिया युद्ध : 3 दिन में 32 की मौत, हजारों विस्थापित

करगिल विजय दिवस : ऑपरेशन सिंदूर को लेकर क्या बोले थलसेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी?

बिहार में सेवानिवृत्त पत्रकारों को 15 हजार रुपए पेंशन, सीएम नीतीश ने की घोषणा

कांग्रेस का दावा, ट्रंप के साथ पीएम मोदी की दोस्ती खोखली

राजस्थान स्कूल हादसा : वसुंधरा बोलीं, शिक्षा विभाग पहले कार्रवाई करता तो हादसा नहीं होता

अगला लेख