गूगल ने डूडल बनाकर किया दादा साहेब फाल्के को याद

Webdunia
सोमवार, 30 अप्रैल 2018 (08:17 IST)
नई दिल्ली। सर्च इंजन गुगल ने अपना डुडल भारतीय सिनेमा के पितामह दादा साहेब फाल्के को उनके 148वीं जयंती पर समर्पित किया है।
 
दादा साहेब फाल्के का पूरा नाम धुंडीराज गोविन्द फाल्के था। वह भारतीय सिनेमा के निर्देशक, निर्माता और स्क्रीन राइटर थे। वर्ष 1912 में आयी उनकी पहली फिल्म राजा हरिशचंद्र भारतीय सिनेमा के इतिहास की पहली फिल्म मानी जाती है। उनकी फिल्मों में मोहिनी भस्मासुर, सत्यवान सावित्री, लंका दहन, श्रीकृष्ण जन्म, बुद्धदेव, सेतू बंधन और गंगावतारम शामिल है। उन्होंने अपने 19 वर्षों के फिल्मी सफर में 95 फिल्में बनाई।
 
भारतीय सिनेमा की आधारशिला रखने वाले और भारतीय सिनेमा को अपना अमूल्य योगदान देने वाले फाल्के के नाम पर सरकार ने वर्ष 1967 में देश का सबसे प्रतिष्ठित सिनेमा पुरस्कार शुरू किया। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रत्येक वर्ष भारतीय सिनेमा में अमूल्य योगदान देने के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कांग्रेस में की वापसी

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

दिग्विजय ने 400 पार के नारे पर उठाए सवाल, भाजपा पर लगाया संविधान बदलने का आरोप

सचिन पायलट का बड़ा आरोप, बोले- भारत को विपक्ष मुक्त बनाना चाहती है BJP

अगला लेख