Hanuman Chalisa

एकजुट विपक्ष को 2019 के चुनावों के बाद प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार पर फैसला करना चाहिए : दानिश अली

Webdunia
शनिवार, 9 जून 2018 (23:24 IST)
नई दिल्ली। जद (एस) के महासचिव दानिश अली ने शनिवार को कहा कि अगले साल लोकसभा चुनावों के बाद एकजुट विपक्ष द्वारा प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के मुद्दे पर फैसला होना चाहिए। उन्होंने समान सोच वाले सभी दलों से एकसाथ आने और भाजपा को हराने की अपील की।
 
 
उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में पूर्व के 3 मौकों का जिक्र किया, जब चुनावों के बाद प्रधानमंत्री का चुनाव हुआ था। उन्होंने कहा कि हमारा पहले का अनुभव रहा है कि वीपी सिंह चुनावों के बाद प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनकर उभरे। वर्ष 1996 में लोकसभा चुनावों के बाद एकीकृत मोर्चा का गठन हुआ और एचडी देवगौड़ा प्रधानमंत्री बने। इसी तरह चुनावों के बाद संप्रग-1 के दौरान मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री चुने गए।
 
अली ने कहा कि बहुपार्टी वाले लोकतंत्र में नेतृत्व का मुद्दा आम चुनावों के बाद ही आता है तथा हमें सर्वसम्मति से फैसला करना है कि किन्हें प्रधानमंत्री बनना चाहिए? विपक्षी दलों के एकसाथ आने के प्रति भरोसा प्रकट करते हुए अली ने कहा कि उन्हें अहसास हुआ है कि बहुकोणीय मुकाबले से उन्हें मदद नहीं मिलने वाली। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TMC में बगावत को लेकर ममता का कड़ा एक्‍शन, 8 नेताओं को पार्टी से निकाला, बागियों ने किसे बनाया अध्‍यक्ष?

India-US Trade Talks 2026: अमेरिका के साथ बड़ी डील की तैयारी में भारत, शेयर बाजार के निवेशकों के लिए क्या है इसके मायने?

लखनऊ अग्निकांड के पीछे कौन जिम्मेदार? जांच में सामने आ रही चौंकाने वाली लापरवाहियां

तेल निर्यात में राहत के बीच ट्रंप की चेतावनी, क्या मुश्किल में पड़ जाएगी US-Iran डील?

Positive IOD क्या है? कैसे बनता है भारतीय मानसून का 'रक्षक' और El Nino के असर को करता है कमजोर

सभी देखें

नवीनतम

'आपके अंकल प्रेसिडेंट भी हों तब भी चालान कटेगा', कौन हैं ये कहने वाली IPS अनु बेनीवाल?

कौन है सिया का प्रेमी चेतन चौधरी, 6 महीनों में 2004 कॉल, 238 घंटे बातचीत और मर्डर के 3 प्लान

पुणे में इंदौर से भी ज्यादा खौफनाक हत्या, सिया ने ही बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर की थी मंगेतर केतन की हत्या

बागी हुए ट्रंप के सांसद, अमेरिकी सीनेट में ईरान जंग के खिलाफ प्रस्ताव पास

LIVE: अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ सांसद, पुणे में राजा रघुवंशी जैसा कांड, नीरव मोदी लौटाएगा 100 करोड़ के हीरे

अगला लेख