Hanuman Chalisa

एयर इंडिया पर भड़के डेविड वार्नर, कहा पायलट नहीं तो विमान में क्यों बैठाते हो?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 23 मार्च 2025 (10:14 IST)
Air India flight delay : ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वार्नर ने एयर इंडिया की उड़ान में देरी पर नाराजगी जताई है। उन्होंने दावा किया कि वे एक ऐसा विमान में सवार हुए जिसमें पायलट ही नहीं था। एयरलाइन ने कहा है कि बेंगलुरु हवाई अड्डे पर मौसम संबंधी व्यवधानों के कारण पायलट दल के सदस्यों को विमान में पहुंचने में देर हुई। ALSO READ: शिवराज के बाद सुप्रिया सुले भी एयर इंडिया से नाराज, जानिए क्या है वजह?
 
वॉर्नर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में कहा कि वह एयर इंडिया के एक ऐसे विमान में सवार हुए जिसमें कोई पायलट नहीं था। उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा। वार्नर ने कहा कि हम बिना पायलट वाले विमान में सवार हुए और घंटों तक विमान में इंतजार किया। आप यात्रियों को क्यों सवार करेंगे, यह जानते हुए कि आपके पास उड़ान के लिए कोई पायलट नहीं है?
 
 
एयरलाइन ने कहा कि आपकी उड़ान का संचालन करने वाला चालक दल इन व्यवधानों से प्रभावित पहले के ‘असाइनमेंट’ पर रुका हुआ था, जिसके कारण प्रस्थान में देरी हुई। इस मामले में तत्काल आगे की जानकारी नहीं मिली है। 
 
गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान से लेकर सुप्रिया सुले तक कई दिग्गज पहले भी एयर इंडिया के गैर जिम्मेदाराना रवैये पर आपत्ति जता चुके हैं। ALSO READ: एयर इंडिया ने मंत्री शिवराज सिंह चौहान को टूटी सीट पर बैठाया, फूटा पूर्व CM का गुस्सा
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

केरलम में केसी वेणुगोपाल कैसे हुए OUT, वीडी सतीशन होंगे मुख्यमंत्री

16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR, चुनाव आयोग ने किया तीसरे चरण का एलान

LIVE: 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR

गुजरात में बनेगा देश का पहला सेमी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, 20667 करोड़ आएगी लागत, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

अगला लेख