Hanuman Chalisa

दिल्ली के पार्क में मिला लावारिस मोर्टार

Webdunia
शनिवार, 28 जनवरी 2017 (14:46 IST)
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज (उत्तर) स्थित पार्क में शनिवार सुबह एक लावारिस मोर्टार मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने इलाके को घेर लिया और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड को इसे निष्क्रिय करने के लिए बुलाया जा रहा है।


 
 
स्थानीय लोगों को शनिवार को वसंत कुंज क्षेत्र स्थित किशनगढ़ इलाके के एक पार्क में मोर्टार गोला पड़ा मिला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी जिसने पूरे क्षेत्र को घेर लिया।
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पीसीआर को सुबह लगभग 8.30 बजे सूचना मिली कि वसंत कुंज (उत्तर) स्थित किशनगढ़ के मछली वाला पार्क में मोर्टार गोला मिला है। पूरा इलाका घेर लिया गया है और सुरक्षात्मक उपाय के तहत उसे खाली करा लिया गया है। उन्होंने कहा कि एनएसजी से एक टीम भेजने का अनुरोध किया गया है, जो इस मोर्टार को निष्क्रिय कर सके।
 
पुलिस ने कहा कि पुराने और जंग खाए इस मोर्टार को ‘बम ब्लैंकेट’ से ढंक दिया गया है ताकि इसमें दुर्घटनावश कोई विस्फोट न हो जाए। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

भोजशाला में शुक्रवार को 721 साल बाद महाआरती, घरों और अन्य मस्जिदों में हुई नमाज

ट्विशा शर्मा की डेडबॉडी का दिल्ली AIIMS की टीम दोबारा करेगी पोस्टमार्टम, CBI करेगी पूरे मामले की जांच, पति समर्थ करेगा सरेंडर

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

देवभूमि में सड़कों पर नहीं होने देंगे नमाज़ : पुष्‍कर सिंह धामी

अगला लेख