AIIMS की नर्सें अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, मरीजों की मुश्किलें बढ़ीं

Webdunia
मंगलवार, 15 दिसंबर 2020 (13:24 IST)
नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) प्रशासन की से नाराज लगभग 5000 नर्सों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इससे मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

नर्स यूनियन का कहना है कि उनकी कई मांगें हैं, जिन पर एम्स प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। इसी से नाराज होकर उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। 
 
हालांकि हड़ताली नर्सों का कहना है कि मरीजों की स्थिति को देखते हुए उन्हें हड़ताल पर जाना अच्छा नहीं लग रहा है, लेकिन वे एम्स प्रशासन की अनदेखी से इसके लिए मजबूर हैं। 
 
दूसरी ओर, नर्सों की हड़ताल के चलते अस्पताल के कामकाज पर बुरा असर पड़ा। साथ ही मरीजों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। एएनआई के ट्‍वीट के मुताबिक अस्पताल में भर्ती मरीजों का कहना है कि हड़ताल के चलते उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक मरीज के मुताबिक उनके पिता आपातकालीन वार्ड में भर्ती हैं, लेकिन उनकी हालत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

Bengaluru Stampede : बेंगलुरू भगदड़ में RCB के खिलाफ FIR, हाईकोर्ट ने कर्नाटक सरकार से मांगा जवाब

उज्जैन में वेलनेस निवेश को मिला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रोत्साहन

जापान में तेजी से घट रही जन्म दर, सरकार ने जारी किए आंकड़े

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

भगदड़ की बड़ी घटनाएं जब बड़ी संख्या में जनहानि से दहल गया देश, जानिए क्यों होते हैं ऐसे हादसे

अगला लेख