दिल्ली में AAP को बड़ा झटका, अध्यादेश मामले में नहीं मिलेगा कांग्रेस का साथ

Webdunia
सोमवार, 29 मई 2023 (11:56 IST)
Delhi News : दिल्ली में आम आदमी पार्टी की केजरीवाल सरकार (Kejriwal government) को उस समय बड़ा झटका लगा जब दिल्ली कांग्रेस (Delhi Congress) ने अध्यादेश मामले में आम आदमी पार्टी को समर्थन देने का विरोध किया। 
 
दिल्ली कांग्रेस के नेताओं की सोमवार को केंद्र के अध्यादेश को लेकर बैठक हुई। इसमें फैसला किया गया कि पार्टी अध्यादेश मामले में दिल्ली सरकार का साथ नहीं देगी।
 
उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली में सेवा मामले पर केंद्र के अध्यादेश संबंधी विधेयक को राज्यसभा में विफल करने के लिए सभी गैर-भाजपा दलों का समर्थन मांगा था। कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व भी इस मामले में केजरीवाल सरकार के साथ नजर आ रहा था।
 
केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय राजधानी सिविल सेवा प्राधिकरण बनाने के लिए एक अध्यादेश लाए जाने के बाद से भाजपा नीत केंद्र सरकार पर आप हमलावर है। प्राधिकरण भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और दानिक्स कैडर के अधिकारियों के स्थानांतरण और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही के मामलों को भी देखेगा।
 
अध्यादेश ने उच्चतम न्यायालय के उस आदेश को पलट दिया जिसमें राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस, सार्वजनिक व्यवस्था और भूमि से संबंधित सेवाओं को छोड़कर अन्य सेवाओं पर नियंत्रण दिल्ली की निर्वाचित सरकार को दिया गया था।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख