Delhi Flood : पानी में डूबे ITO, राजघाट, केजरीवाल ने मांगी सेना की मदद

Webdunia
शुक्रवार, 14 जुलाई 2023 (11:37 IST)
Flood in Delhi: दिल्ली में यमुना नदी में जल स्तर अब घटने लगा है। इंद्रप्रस्थ के समीप दिल्ली सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के रेगुलेटर को नुकसान पहुंचने के कारण आईटीओ और राजघाट के इलाके शुक्रवार को जलमग्न हो गए जिससे हालात और बदतर हो गए। बाढ़ का पानी तिलक मार्ग इलाके में स्थित सुप्रीम कोर्ट तक भी पहुंच गया। सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस मामले में सेना की मदद मांगी है।
 
पूर्वी दिल्ली को लुटियंस दिल्ली से जोड़ने वाले अहम मार्ग आईटीओ रोड पर जलभराव के कारण यात्रियों को काफी समस्याएं हुईं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे लोगों को इस मार्ग से गुजरते वक्त दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
 
रेलवे अंडर ब्रिज के समीप नाले में क्षमता से अधिक पानी बहने के कारण भैरों रोड को भी यातायात की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। कुछ लोगों को आईटीओ के जलभराव वाले हिस्से में अपने वाहनों को खींचकर ले जाते हुए देखा गया।
 
 
उन्होंने ट्वीट किया, 'सारी रात हमारे दल ने डब्ल्यूएचओ इमारत के समीप नाला संख्या 12 के रेगुलेटर की मरम्मत का काम किया। फिर भी यमुना का पानी इसके जरिए शहर में घुस रहा है। सरकार ने मुख्य सचिव को इस पर शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर काम करने का निर्देश दिया है।'
 
इस रेगुलेटर को नुकसान पहुंचने के कारण यमुना नदी का पानी शहर के इलाकों में घुसा। सुबह आठ बजे यमुना का जल स्तर 208.42 मीटर था।
 
यातायात पुलिस ने जारी किया अलर्ट : आईटीओ और राजघाट के इलाकों में बाढ़ आने के कारण प्राधिकारियों को यातायात की आवाजाही पर पाबंदियां लगानी पड़ी।
 
दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्वीट किया, 'डब्ल्यूएचओ इमारत के समीप नाले में क्षमता से अधिक पानी बहने के कारण आईपी फ्लाईओवर की ओर सराय काले खां से महात्मा गांधी मार्ग पर वाहनों की कोई आवाजाही नहीं होगी। यात्रियों को इस मार्ग से बचने की सलाह दी जाती है।'
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

OperationShield के तहत 6 राज्यों में हुई मॉक ड्रिल, पाकिस्‍तान में मची खलबली

सीएम योगी जी तो पॉवरफुल हैं ही, CJI बीआर गवई ने क्यों कही यह बात

Indus Water Treaty स्थगन पर पाकिस्तान की बिलबिलाहट, गिड़गिड़ा रहे शाहबाज को भारत ने दिखाया आईना

Operation Sindoor : क्या पाकिस्तान ने गिराए भारत के 6 फाइटर जेट, सवाल का CDS अनिल चौहान ने दिया जवाब

Covid-19 : देश में पिछले 24 घंटे में Corona Virus से 7 लोगों की मौत, मरीजों की संख्या 2700 के पार, 4 नए वैरिएंट मिले

सभी देखें

नवीनतम

भारत से वीजा की गारंटी नहीं मिलने पर एशिया कप को स्थानांतरित करने की PHF की धमकी

बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं चिराग पासवान, किस सीट पर है नजर

LIVE: अमित शाह ने बंगाल में CFSL की नई बिल्डिंग का उद्घाटन किया

अल्जीरिया में पाकिस्तान पर बरसे बैजयंत पांडा, ओवैसी और निशिकांत दुबे ने भी इस तरह साधा निशाना

सस्ता हुआ कमर्शिअल गैस सिलेंडर, क्या है नई कीमत?

अगला लेख