दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 18 फ़रवरी 2025 (01:10 IST)
Yamuna river cleaning issue : दिल्ली सरकार अगले 2 वर्षों में यमुना में सीवेज और औद्योगिक अपशिष्टों के प्रवाह को पूरी तरह से रोकने और दिसंबर 2027 तक नदी को साफ करने के लिए शहर के सभी सीवेज उपचार संयंत्रों को पूरी तरह कार्यात्मक बना देगी, जिनमें 6 नए सीवेज उपचार संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि औद्योगिक क्षेत्रों में सामान्य अपशिष्ट उपचार संयंत्र (सीईटीपी) ठीक से काम कर रहे हों।
 
अतिरिक्त मुख्य सचिव नवीन चौधरी ने सोमवार को यह जानकारी दी। यमुना की सफाई के कार्य का निरीक्षण करने के लिए आए (जो सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के प्रभारी हैं) चौधरी ने कहा कि तीन वर्षों में नदी की सफाई के लिए उच्चतम स्तर पर प्रतिबद्धता व्यक्त की गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में यमुना का पूरा 57 किलोमीटर लंबा हिस्सा साफ किया जाएगा।
ALSO READ: राहुल गांधी को साथ लेकर यमुना का पानी पिएं अरविंद केजरीवाल : नायब सिंह सैनी
चौधरी ने कहा कि नदी को साफ करने के लिए तीन-चार चीजों को सुनिश्चित करने की जरूरत है जिनमें कचरा और खरपतवार को हटाना तथा पूरी तरह कार्यात्मक सीवेज उपचार संयंत्रों (एसटीपी) के माध्यम से अनुपचारित सीवेज और औद्योगिक अपशिष्टों के प्रवाह को रोकना शामिल है।
ALSO READ: यमुना में जहर डालने के आरोप की राजनीति डरावनी
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने चेतावनी दी, यमुना में अनुपचारित अपशिष्ट छोड़ने वाली औद्योगिक इकाइयों को बंद करना होगा। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि औद्योगिक क्षेत्रों में सामान्य अपशिष्ट उपचार संयंत्र (सीईटीपी) ठीक से काम कर रहे हों। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

उपराष्ट्रपति धनखड़ चाहते थे सरकार और विपक्ष मिलकर काम करें : कपिल सिब्बल

Voter List को लेकर राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं को किया आगाह, बोले- महाराष्ट्र की तरह मप्र में भी हो सकती है मतदाता सूची में छेड़छाड़

Jagdeep Dhankhar Resigns : जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से अचानक क्‍यों दिया इस्‍तीफा, सिर्फ खराब स्वास्थ्य या वजह कुछ और

मानसून की तबाही, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन से 4 लोगों की मौत, स्कूल बंद

mumbai train blasts : 2006 मुंबई ट्रेन सीरियल ब्लास्ट केस में सभी 12 आरोपी बरी, पीड़ितों ने कहा- न्याय की हत्या कर दी गई

अगला लेख