दिल्ली फिर बनी दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी, बेगुसराय सबसे प्रदूषित महानगरीय क्षेत्र

भारत साल 2023 में तीसरी सबसे खराब वायु गुणवत्ता वाला देश

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 19 मार्च 2024 (08:44 IST)
Pollution in Delhi : 2018 के बाद दिल्ली लगातार चौथी बार दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी बनी। वहीं बिहार का बेगूसराय दुनिया के सबसे प्रदूषित महानगरीय क्षेत्र के रूप में उभरा है।

ALSO READ: कैंसर की नकली दवा मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, Delhi NCR में 10 स्थानों पर मारे छापे
स्विस संगठन IQAir की विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2023 के अनुसार, औसत वार्षिक PM2.5 सांद्रता 54.4 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर के साथ भारत साल 2023 में तीसरी सबसे खराब वायु गुणवत्ता वाला देश था। सूची में भारत से आगे केवल बांग्लादेश (79.9 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर) और पाकिस्तान (73.7 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर) थे।
 
उल्लेखनीय है कि साल 2022 में भारत को औसत पीएम 2.5 सांद्रता 53.3 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर के साथ 8वें सबसे प्रदूषित देश के रूप में जगह मिली थी।
 
क्या करें :
काम, बाजार या अन्य स्थानों के लिए बाहर जाने पर मास्क पहनें।
समय-समय पर आंखों को पानी से धोएं।
बाहर जाते समय गीले ‘वाइप्स’ साथ रखें।
अस्थमा की समस्या से जूझ रहे लोग ‘इन्हेलर’ साथ रखें।
घर में अच्छी गुणवत्ता का ‘एयर प्यूरीफायर’ इस्तेमाल करें।
 
क्या न करें :
तड़के व्यायाम या सैर के लिए बाहर जाने से बचें।
अगर अस्थमा, सांस से संबंधित समस्या है तो बाहर कम से कम निकलें।
सड़क पर यात्रा करते समय आंखों को हाथों से न छुएं
बुजुर्ग, जितना संभव हो सके, घरों में रहें।
खुद से कोई दवा न लें, जरूरत पड़ने पर चिकित्सक से सलाह लें।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Amit Shah के राज्यसभा भाषण का वीडियो शेयर करने पर सख्ती, X ने कांग्रेस समेत कुछ नेताओं को भेजा नोटिस

India-China : NSA डोभाल विशेष प्रतिनिधि वार्ता के लिए चीन में, उपराष्ट्रपति से की मुलाकात

Dr. Ambedkar पर Amit Shah की टिप्पणी पर क्या बोले Chandrashekhar?

Top bikes : 2024 में भारत में कौन सी बाइक बनी नंबर वन, और क्यों

अमित शाह का कांग्रेस पर निशाना, कहा- अंबेडकर पर मेरा पूरा बयान दिखाया जाए

सभी देखें

नवीनतम

मेरठ : 20 रुपए में बाल उगाने की दवा, 300 रुपए में तेल की शीशी, 3 ठग गिरफ्तार

मुंबई तट के पास नौका हादसा, नौसैनिक समेत 13 लोगों की मौत, 99 को बचाया गया

असम में विरोध प्रदर्शन, अश्रुगैस से कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत

One Nation One Election : प्रियंका गांधी JPC में, जानिए किसे मिली कमान

इंदौर का हवाई अड्डा शून्य अपशिष्ट वाला बनेगा, नागर विमानन मंत्री करेंगे संयंत्र का लोकार्पण

अगला लेख