Festival Posters

पुलिस ने नहीं दी मार्च की अनुमति, दिल्ली मेट्रो सेवा बहाल, लोगों को मिली राहत

Webdunia
शुक्रवार, 20 दिसंबर 2019 (10:10 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने भीम आर्मी को नागरिकता कानून के विरोध में मार्च की इजाजत नहीं दी है। CAA के खिलाफ दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर बंद किए गए जामिया मिल्लिया इस्लामिया और जसोला विहार शाहीन बाग मेट्रो स्टेशनों को शुक्रवार को खोल दिया गया। इस फैसले से दिल्ली के लोगों को बड़ी राहत मिली है। 
 
दिल्ली पुलिस के अनुरोध के बाद गुरुवार को कम से कम 20 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए थे। जामिया मिल्लिया इस्लामिया और जसोला विहार शाहीन बाग को छोड़कर शाम को सभी स्टेशन खोल दिए गए थे। आज इन तीनों स्टेशनों को भी खोल दिया गया। 
 
दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने शुक्रवार को ट्वीट किया, 'सभी स्टेशनों के प्रवेश एवं निकास द्वार खोल दिए गए हैं। सभी स्टेशनों पर सामान्य सेवाएं बहाल कर दी गई हैं।'
 
उल्लेखनीय है ‍कि भीम आर्मी के नेता चंद्रशेखर ने ‘चलो जामा मस्जिद’ का नारा दिया है और जामिया के छात्रों ने भीम आर्मी को अपना समर्थन दिया है। 
 
जामिया नगर इलाके के शाहीन बाग में प्रदर्शन को देखते हुए यातायात पुलिस ने नोएडा जाने वाले मथुरा रोड से  कालिंदी कुंज मार्ग को बंद रखा है। उन्होंने नोएडा जाने के लिए आश्रम और महारानी बाग की ओर से जाने की सलाह दी है। पिछले कई दिनों से मथुरा रोड से कालिंदी कुंज मार्ग बंद है।
 
गौरतलब है कि गुरुवार को प्रदर्शन के चलते दिल्ली के 20 स्टेशनों को बंद किया गया था। इसके साथ ही कुछ घंटों के लिए कुछ इलाकों में मोबाइल सेवाएं भी बंद कर दी गई थी। जामिया मिलिया इस्लामिया, जसोला विहार, शाहीन बाग, मुनिरका, लालकिला, जामा मस्जिद कश्मीरी गेट, चांदनी चौक, विश्वविद्यालय, बाराखंबा रोड, पटेल चौक, लोक कल्याण मार्ग, केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन, वसंत विहार, मंडी हाउस, आईटीओ, राजीव चौक, प्रगति मैदान और खान मार्केट मेट्रो स्टेशन को कल बंद रखा गया था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TTP क्या है, जो बना पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संग्राम का कारण

Bihar Elections 2025 : बिहार चुनाव के लिए NDA ने किया सीट बंटवारे का ऐलान, BJP-JDU को मिलेंगी 101-101 सीटें

चिदंबरम पर क्या एक्शन लेगी कांग्रेस, ऑपरेशन ब्लूस्टार पर दिए बयान से हाईकमान नाराज

जापान में नई बीमारी से हाहाकार, 4000 से ज्‍यादा को कराया भर्ती, स्कूल-कॉलेज बंद, महामारी की घोषणा

अमेरिका में भयानक हादसा, टेकऑफ के बाद क्रेश हुआ हेलीकॉप्टर, वीडियो वायरल

सभी देखें

नवीनतम

ADGP सुसाइड केस की जांच अटकी, पूरन कुमार के परिजनों ने लैपटॉप देने से किया इंकार

सूडान : अल फ़शर के एक विस्थापन केंद्र पर हमले में 17 बच्चों की मौत, यूएन ने जताया क्षोभ

ग्वालियर में गर्माया अंबेडकर प्रतिमा का विवाद, जिले में धारा 163 लागू,15 अक्टूबर को धरना-प्रदर्शन पर रोक

मेरठ में मुठभेड़ में मारा गया 25 हजार का इनामी दुष्कर्मी शहजाद उर्फ निक्की

नोबल वाले मामले में अभिषेक मनु सिंघवी ने ऐसे की ट्रंप की खिंचाई, कहा- Machado

अगला लेख