भाजपा नेता बग्गा को सुरक्षा मुहैया कराएगी दिल्ली पुलिस

Webdunia
शनिवार, 7 मई 2022 (14:59 IST)
नई दिल्ली। भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के अपनी सुरक्षा को लेकर डर जताए जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने शनिवार को कहा कि वह उनके लिए सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम करेगी।
 
पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को बग्गा को दिल्ली के जनकपुरी में उनके आवास से गिरफ्तार किया था लेकिन शहर की पुलिस उन्हें हरियाणा से यह कहते हुए वापस राष्ट्रीय राजधानी लेकर आयी कि पंजाब पुलिस ने उसे गिरफ्तारी के बारे में सूचना नहीं दी।
 
दिल्ली पुलिस ने बग्गा के पिता प्रीतपाल सिंह बग्गा की शिकायत पर शुक्रवार को अपहरण का एक मामला दर्ज किया था। उनके पिता ने आरोप लगाया कि ‘‘कुछ लोग’’ सुबह करीब आठ बजे उनके घर आए और उनके बेटे को अगवा करके ले गए।
 
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव बग्गा को पिछले महीने मोहाली में उनके खिलाफ दर्ज एक मामले में संबंध में गिरफ्तार किया गया। उन्हें शुक्रवार देर रात एक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।
 
प्रीतपाल बग्गा ने बताया कि उनका बेटा अपने मित्रों और समर्थकों के साथ देर रात करीब एक बजे घर वापस लौटा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख