दिल्ली को प्रदूषण से मिली राहत, AQI गंभीर से बेहद खराब श्रेणी में

Webdunia
रविवार, 6 नवंबर 2022 (12:01 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली को रविवार को वायु प्रदूषण से आंशिक राहत मिलती दिखाई दी और यहां की वायु गुणवत्ता गंभीर से बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई।
 
राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) सुबह साढ़े 10 बजे 331 दर्ज किया गया।
 
मालूम हो कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 91 प्रतिशत थी। आईएमडी ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है, जबकि आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
 
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम यानी 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा था।
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख