दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना, छंट सकती है धुंध...

Webdunia
शनिवार, 11 नवंबर 2017 (17:04 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में शनिवार सुबह भी धुंध छाई रही, लेकिन मौसम विभाग ने शाम तक हल्की बारिश हो सकने का अनुमान लगाया है, जिससे धुंध में लिपटी राष्ट्रीय राजधानी में कुछ राहत देखी जा सकती है।
 
इस हफ्ते दिल्ली धुंध की एक गहरी परत से ढंकी रही, जिसके बाद दिल्ली सरकार को 13 नवंबर से पांच दिन के लिए कारों की सम-विषम योजना लागू करने, स्कूलों को कल तक बंद रखने और पार्किंग शुल्क को चार गुणा तक बढ़ा देने जैसी घोषणाएं करनी पड़ीं।
 
मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह आर्द्रता का स्तर 91 प्रतिशत तक रहा। विभाग के एक अधिकारी ने बताया, न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है। सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता 800 मीटर दर्ज की गई, जो सुबह आठ बजकर 30 मिनट तक 500 मीटर तक घट गई। अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत कोई धर्मशाला नहीं, लोकसभा में बोले अमित शाह, इमिग्रेशन बिल 2025 पास

रोहिंग्या हो या बांग्लादेशी घुसपैठिए, सब पर लगेगी लगाम, लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने बताया प्लान

Ranya Rao को तीसरी बार झटका, जमानत याचिका नामंजूर, जानिए Gold smuggling case में अब तक क्या-क्या हुआ

Hurun Global rich List : 284 अरबपतियों के पास भारत की GDP का एक तिहाई हिस्सा, मुकेश अंबानी एशिया में सबसे अमीर

क्‍या है सत्‍ता जिहाद जिसे लेकर उद्धव ठाकरे ने साधा पीएम मोदी पर निशाना?

सभी देखें

नवीनतम

शादी का झांसा देकर महिला कांस्टेबल से दुष्कर्म, सैन्य अधिकारी पर FIR

नेपाल में राजशाही के समर्थन में प्रदर्शन, हिंसा भड़की, एक की मौत, काठमांडू हवाई अड्‍डा बंद

विश्व व्यवस्था में बढ़ रहा है भारत का प्रभाव, TV9 शिखर सम्मेलन में मोदी

Earthquake: 1300KM दूर बैंकॉक में कैसे मची तबाही, दुनिया के 5 देश कांपे, 150 से ज्‍यादा मौतें, क्‍या है भारत का हाल?

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

अगला लेख