Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली बनेगी झीलों का शहर व पर्यटक होंगे आकर्षित, केजरीवाल ने की घोषणा

हमें फॉलो करें दिल्ली बनेगी झीलों का शहर व पर्यटक होंगे आकर्षित, केजरीवाल ने की घोषणा
, गुरुवार, 8 सितम्बर 2022 (17:34 IST)
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली जल्द ही झीलों का शहर बन जाएगी। केजरीवाल की घोषणा को समझाते हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि सरकार शहर की 50 झीलों का कायाकल्प और सौंदर्यीकरण कर रही है। सिसोदिया ने उत्तर-पश्चिम दिल्ली के बवाना में सन्नोथ झील पर किए जा रहे कार्य का जायजा लिया।
 
उन्होंने ट्वीट किया कि अरविंद केजरीवालजी के दिल्ली को झीलों का शहर बनाने के मिशन के तहत सन्नोथ झील में हो रहे जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण के काम का जायजा लिया। इस परियोजना से दिल्ली में पानी की कमी की समस्या का भी समाधान होगा।
 
सिसोदिया ने लिखा कि अपनी पहचान खो चुकीं दिल्ली की ऐसी 50 झीलों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है जिससे भू-जल रिचार्ज होगा और पानी की कमी खत्म होगी। इस प्रोजेक्ट को पूरा होते ही दिल्लीवासी अपने परिवारों के साथ यहां आकर इसकी सुंदरता का लुत्फ उठा सकेंगे।
 
केजरीवाल ने सिसोदिया के ट्वीट को साझा करते हुए लिखा कि तिरंगों का शहर बनने के बाद दिल्ली झीलों का शहर बनने के लिए तैयार है। पूरी दिल्ली में कई सुंदर झीलें होंगी। वे स्थानीय लोगों को सुकून देने वाले स्थान और बाहरी लोगों के लिए पर्यटन स्थल के रूप में कार्य करेंगी।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Steve Jobs की Daughter ने उड़ाया Apple iPhone 14 का मजाक, Instagram पर शेयर किया meme