दिल्ली में यूट्‍यूबर गौरव गिरफ्तार, गुब्बारे में बांधकर कुत्ते को उड़ाया

Webdunia
गुरुवार, 27 मई 2021 (14:47 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने पशु क्रूरता के मामले में एक यूट्‍यूबर को गिरफ्तार किया है। इस पर हाईड्रोजन वाले गुब्बारे से कु्त्ते को बांधकर उड़ाने का आरोप है। 
 
गौरव शर्मा पर आरोप है कि उसने हाईड्रोजन बैलून के साथ कुत्ते को हवा उड़ाया था। शर्मा 'गौरव जोन' के नाम से यूट्‍यूब चैनल चलाता है। इसके 4 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। हालांकि बाद में इस वीडियो को हटा लिया गया था। 
 
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर गौरव की काफी आलोचना हुई। दिल्ली के मालवीय नगर थाने में आरोपी गौरव और उसकी मां पर आईपीसी की धारा 188, 269, 34 और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। बाद में पुलिस ने गौरव शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। 
 
इस वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि गौरव किस तरह गुब्बारों के साथ कुत्ते को हवा में उड़ा रहा है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी का बड़ा बयान, ट्रेड डील में भी दबाएंगे ट्रंप

इंदौर के नंबर वन तमगे पर बट्टा लगा रहे ई रिक्‍शा, सड़कों का बिगाड़ दिया हुलिया, भोपाल ने लगाई लगाम, हम सो रहे

मध्यप्रदेश के कई जिले बाढ़ की चपेट में, 2900 लोगों का रेस्क्यू, 2 जिलों में सेना ने संभाला मोर्चा

मोदी सरकार ने नेहरू की गलतियों को सुधारा, राज्यसभा में बरसे विदेश मंत्री जयशंकर

बदायूं में धारदार हथियार से हमला कर भाजपा के मंडल अध्यक्ष की हत्या, पुलिस का रंजिश से इंकार

अगला लेख