राज्यसभा में उठी मांग, एशियाटिक शेरों को रेडियो कॉलर लगाना करें बंद

Webdunia
गुरुवार, 17 सितम्बर 2020 (10:34 IST)
नई दिल्ली। रेडियो कॉलर लगाए जाने से देश में करीब 25 फीसदी एशियाटिक शेरों की मौत होने का दावा करते हुए राज्यसभा में गुरुवार को एक सदस्य ने मांग की कि उन पशुओं को बचाने के लिए उन्हें रेडियो कॉलर नहीं लगाया जाए। शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस के शक्तिसिंह गोहिल ने कहा कि एशियाटिक शेरों की मृत्युदर बढ़ने का मुख्य कारण रेडियो कॉलर है।
ALSO READ: ...और राज्यसभा में जोरदार ठहाका गूंज गया, जानिए क्या कहा उपराष्ट्रपति ने
गोहिल ने कहा कि रेडियो कॉलर का वजन करीब ढाई किलोग्राम का होता है और शेर के शावकों को यह कॉलर लगाया जाता है जिससे साफतौर पर उनका विकास बाधित होता है। उन्होंने कहा कि 'एशियाटिक शेर यानी गिर के शेर हमारे लिए गौरव की बात हैं और वे दुर्लभ प्राणी हैं। इन्हें अवैज्ञानिक तरीके से रेडियो कॉलर लगाया गया। विशेषज्ञों ने साफ कहा है कि प्रोटोकॉल तोड़कर उन्हें रेडियो कॉलर नहीं लगाया जाना चाहिए।
 
गोहिल ने कहा कि प्रोटोकॉल के अनुसार 6 फीसदी से अधिक शेरों को यह रेडियो कॉलर नहीं लगाया जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि 25 फीसदी एशियाटिक शेरों की मौत का कारण यही रेडियो कॉलर है। गोहिल ने एशियाटिक शेरों को रेडियो कॉलर नहीं लगाने की मांग की। उन्होंने यह भी मांग की कि एशियाटिक शेरों को अब तक अवैज्ञानिक तरीके से रेडियो कॉलर लगाने वालों पर कडी कार्रवाई की जाए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सैफ अली का हमलावर बस स्टॉप पर सोया, कपड़े बदले, शरीफुल से विजय दास बना, कहानी पूरी फिल्मी है

सूटकेस नहीं यह स्कूटर है, वजन 19, 120kg का व्यक्ति कर सकता है सफर, टॉप स्पीड 24 KM, जानिए क्या है कीमत

हिन्दू प्रेमिका से शादी करने के लिए सद्दाम बना शिवशंकर

कोलकाता चिकित्सक रेप और मर्डर केस में संजय रॉय को मरते दम तक उम्रकैद की सजा

रमेश बिधूड़ी की प्रोफाइल, 3 बार विधायक, 2 बार सांसद, कालकाजी में CM आतिशी और अलका लांबा को देंगे चुनौती

सभी देखें

नवीनतम

किस धर्म को मानते हैं डोनाल्ड ट्रंप, क्यों बढ़ा सकते हैं भारत की चिंता?

LIVE: महाकुंभ में आग के पीछे खालिस्तान का हाथ, ई-मेल से खुलासा

Donald Trump : भारत की अमेरिका से ट्रेड वॉर टालने की कोशिश, डोनाल्ड ट्रंप कड़े रुख के बाद 18,000 अवैध प्रवासियों को स्वदेश लाने की तैयारी

Honda ACTIVA e और QC1 की कीमतों का होंडा ने किया खुलासा

Turkey Fire : तुर्की के एक स्की रिजॉर्ट में भयकंर आग, जान बचाने छत से कूदे, 66 लोग जलकर मरे, 51 घायल, स्मोक अलार्म ने नहीं किया काम

अगला लेख