Hanuman Chalisa

नोटबंदी के 2 साल: आज देशभर में मोदी सरकार को घेरेगी कांग्रेस

Webdunia
शुक्रवार, 9 नवंबर 2018 (09:41 IST)
नई दिल्ली। नोटबंदी के दो साल पूरे होने के मौके पर चुनावों के देखते हुए कांग्रेस पार्टी केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने के लिए आज से कांग्रेस, यूथ कांग्रेस देश भर में प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी आज छत्तीसगढ़ में रैलियों को संबोधित करेंगे, ऐसे में वह भी नोटबंदी पर सरकार को घेर सकते हैं। इससे पहले वे जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे।
 
 
राहुल ने गुरुवार को ट्वीट कर लिखा, ''भारत के इतिहास में 8 नवंबर की तारीख को हमेशा कलंक के तौर पर देखा जाएगा। 2 साल पहले आज के दिन प्रधानमंत्री मोदी ने देश पर नोटबंदी का कहर बरपाया। उनकी एक घोषणा से भारत की 86 फीसदी मुद्रा चलन से बाहर हो गई जिससे हमारी अर्थव्यवस्था थम गई।''
 
 
इससे पहले कल गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम समेत कई दिग्गज नेताओं ने भी सरकार पर हमला बोला था। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मोदी सरकार पर करारा प्रहार किया था। उन्होंने इसे 'बीमार सोच' वाला और 'मनहूस' कदम करार दिया था।
 
 
इसके जवाब में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने नोटबंदी के 2 साल पूरे होने पर इसे एक सफल फैसला करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से 2 साल में काले धन में कमी आई है। साथ ही पिछले दो साल में इनकम टैक्स रिटर्न्स में भी बढ़ोतरी देखी गई है। अरुण जेटली ने नोटबंदी के दो साल पूरे होने पर एक ब्लॉग भी लिखा और विपक्ष को घेरा।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

मेरठ पुलिस का बड़ा एक्शन! शादी समारोह में गोलीबारी करने वाले इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं, अमित शाह को धमकाने का आरोप, वापस ली Z+ सिक्योरिटी

LIVE: 5 घंटे की हड़ताल पर गिग वर्कर्स, चार्ज बढ़ाने की मांग

भोजशाला में शुरू हुई मां वाग्देवी की पूजा: हाई कोर्ट के फैसले से हिंदू पक्ष में जश्न, अब लंदन से वापस आएगी मूल प्रतिमा?

क्या अमेरिका के पास है ईरान का यूरेनियम हटाने का कोई प्लान?

अगला लेख