दिल्ली कांग्रेस ने मनीष सिसोदिया के इस्तीफे की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Webdunia
शनिवार, 20 अगस्त 2022 (14:56 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस की दिल्ली इकाई के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली आबकारी नीति के क्रियान्वयन में कथित भ्रष्टाचार के संबंध में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के इस्तीफे की मांग करते हुए शनिवार को यहां आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने डीडीयू मार्ग पर दिल्ली कांग्रेस के कार्यालय से 'आप' के मुख्यालय तक मार्च निकाला और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा सिसोदिया के खिालफ नारे लगाए।
 
कांग्रेस की प्रदेश इकाई के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष परवेज आलम ने कहा कि कांग्रेस ने मांग की है कि केजरीवाल अपने मंत्रिमंडल से सिसोदिया को बर्खास्त करें, क्योंकि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आबकारी नीति 'घोटाले' में दर्ज प्राथमिकी में उन्हें नामजद किया है।
 
गौरतलब है कि सीबीआई ने शुक्रवार को आबकारी नीति 2021-22 के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं के संबंध में कई घंटों तक सिसोदिया के आवास की तलाशी ली थी। जांच एजेंसी ने एक प्राथमिकी में उन्हें 15 अन्य लोगों के साथ नामजद किया है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

अगला लेख