Devendra Fadnavis : चुनावी हलफनामा मामले में अदालत में पेश हुए देवेंद्र फडणवीस, सभी आरोपों का किया खंडन

Webdunia
शनिवार, 15 अप्रैल 2023 (18:56 IST)
नागपुर। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 2014 के अपने चुनावी हलफनामे में कथित रूप से आपराधिक मामलों का खुलासा नहीं करने को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई के अनुरोध वाली एक याचिका के सिलसिले में शनिवार को नागपुर की एक अदालत में पेश हुए। उन्होंने सभी आरोपों का खंडन किया।

फडणवीस का बयान दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 313 के प्रावधान के तहत लिखित प्रारूप में दर्ज किया गया। इस प्रावधान के तहत अदालत शिकायतकर्ता के साक्ष्य के आधार पर आरोपी के समक्ष प्रश्न रखती है। फडणवीस अपने वकील के साथ दोपहर 12 बजे दीवानी न्यायाधीश वीए देशमुख के समक्ष पेश हुए और उन्हें 35 पन्ने दिए गए, जिनमें 110 प्रश्न अंकित थे।

फडणवीस ने अपने वकीलों के साथ चर्चा के बाद हर प्रश्न का उत्तर स्वयं लिखा। बाद में उनके वकील ने कहा कि शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों से उनके मुवक्किल ने इनकार किया है। उन्होंने कहा कि फडवणीस ने कहा कि उन्होंने कोई अपराध या गड़बड़ी नहीं की है।

फडणवीस करीब डेढ़ घंटे बाद अदालत से चले गए। अदालत ने छह मई को अंतिम दलीलें सुनने का फैसला किया।वकील सतीश उइके ने फडणवीस के विरुद्ध आपराधिक कार्यवाही की मांग करते हुए आवेदन दाखिल किया है।

उनका आरोप है कि 1996 और 1998 में भाजपा नेता फडणवीस के विरुद्ध धोखाधड़ी एवं जालसाजी के मामले दर्ज किए गए थे, लेकिन उन्होंने 2014 के विधानसभा चुनाव से पहले अपने चुनावी हलफनामे में इस जानकारी का खुलासा नहीं किया। उइके फिलहाल जेल में हैं। उन्हें धनशोधन के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा के अस्पताल में भारी लापरवाही, 6 मरीजों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश

बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली बोले- मैं टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं...

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी हुई गिरावट...

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

अगला लेख