shiv chalisa

CM देवेंद्र फडणवीस बोले- महायुति को बड़ी जीत में हिंदुत्व ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 6 दिसंबर 2024 (17:14 IST)
Devendra Fadnavis News : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि हाल के राज्य विधानसभा चुनाव में हिंदुत्व के मुद्दे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और जवाबी ध्रुवीकरण से महायुति गठबंधन को बड़ी जीत हासिल करने में मदद मिली। फडणवीस ने कहा कि हिंदुत्व और विकास एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का हिंदुत्व जीवन जीने का एक तरीका है। चुनाव प्रचार के दौरान फडणवीस ने नोमानी द्वारा महायुति सरकार के खिलाफ वोट-जिहाद की अपील किए जाने का जवाब वोटों के धर्म-युद्ध की वकालत करके दिया था। मतदान प्रतिशत में वृद्धि हुई, क्योंकि कांग्रेस ने हिंदुओं को दबाने की कोशिश की।  
 
बृहस्पतिवार को तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले फडणवीस ने कहा कि हिंदुत्व और विकास एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का हिंदुत्व जीवन जीने का एक तरीका है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) का (इस्लामी विद्वान) सज्जाद नोमानी जैसे लोगों के साथ एक समझौता था, जिसमें 2012 से मुसलमानों के खिलाफ दर्ज दंगों के मामलों को वापस लेने पर सहमति हुई थी।
ALSO READ: धैर्य, पार्टी नेतृत्व के प्रति निष्ठा और रणनीतिक कौशल के बलबूते हुई देवेंद्र फडणवीस की ताजपोशी
चुनाव प्रचार के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बंटेंगे तो कटेंगे का नारा दिया था। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक हैं, तो सेफ हैं का नारा दिया था। चुनाव प्रचार के दौरान फडणवीस ने नोमानी द्वारा महायुति सरकार के खिलाफ वोट-जिहाद की अपील किए जाने का जवाब वोटों के धर्म-युद्ध की वकालत करके दिया था।
 
फडणवीस ने कहा, मतदान प्रतिशत में वृद्धि हुई, क्योंकि कांग्रेस ने हिंदुओं को दबाने की कोशिश की। जब आप किसी को दबाने की कोशिश करते हैं, तो वे मजबूती से उठते हैं। हिंदुत्व ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और जवाबी ध्रुवीकरण ने ‘महायुति’ गठबंधन की मदद की। हमारी विकास योजनाओं और हिंदुत्व ने काम किया। हिंदुत्व और विकास एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। इस साल के विधानसभा चुनाव में 66.05 प्रतिशत मतदान हुआ, जो 2019 में 61.1 प्रतिशत था।
ALSO READ: शिक्षिका की नजर में बैक बेंचर देवेंद्र फडणवीस
फडणवीस ने कहा, भाजपा का हिंदुत्व जीवन जीने का एक तरीका है और यह धार्मिक रीति-रिवाजों से संबंधित नहीं है। मुसलमानों के विभिन्न धार्मिक रीति-रिवाज हैं। किसी को भी हिंदुत्व के बारे में संकीर्ण सोच नहीं रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यों से दिखाया है कि समावेशी हिंदुत्व क्या है।
 
फडणवीस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर स्पष्ट रूप से निशाना साधते हुए कहा, जो लोग मुस्लिम वोट खोने के डर से मंदिरों में जाने से डरते थे, वे अब बार-बार मंदिरों में जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के रूप में फडणवीस के अलावा शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
ALSO READ: Devendra Fadnavis तीसरी बार बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, इन चुनौतियों का कैसे करेंगे सामना
मंत्रिपरिषद विस्तार पर फडणवीस ने कहा कि यह 16 दिसंबर से पहले हो जाना चाहिए, जब राज्य विधानमंडल का शीतकालीन सत्र नागपुर में शुरू होगा। उन्होंने कहा, तीन दल हैं और उनमें से प्रत्‍येक को उचित सम्मान दिया जाएगा। विभाग आवंटन पर चर्चा जारी है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा, मैं सभी राजनीतिक नेताओं के साथ संवाद स्थापित करने की कोशिश करूंगा, जो 2019 से बंद है। ‘महायुति’ गठबंधन ने महाराष्ट्र की कुल 288 विधानसभा सीट में से 230 सीट पर जीत हासिल की। ​​भाजपा को 132 सीट, शिवसेना को 57 और राकांपा को 41 सीट मिलीं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

Iran-Israel War : अयातुल्लाह खामेनेई का दाहिना हाथ निकला गद्दार, ismail qaani पर क्यों गहराया शक, Mossad के एजेंट होने का क्या है सच

AIIMS जोधपुर से UPSC टॉपर, पढ़िए Anuj Agnihotri की सक्सेस स्टोरी, बताया सफलता का राज

LPG : देश में तेल, रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी, भारत के पास जरूरत से ज्यादा सप्लाई, जानिए कैसे होता है एलपीजी का प्रोडक्शन

ट्रंप कौन होता है भारत को रूस से तेल खरीदने की ‘इजाजत’ देने वाला?

सभी देखें

नवीनतम

भारत ने बचाया ईरान का दूसरा युद्धपोत, तकनीकी खराबी के बाद 183 नौसैनिकों समेत मांगी मदद

ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की सीधी धमकी, सरेंडर करे तभी समझौता

गेहूं के MSP पर मिलेगा 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस, CM डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार किसान समृद्धि के लिए समर्पित

Abhyudaya Yojana UP : अभ्युदय योजना का कमाल: UPSC 2025 में 6 अभ्यर्थियों का चयन, योगी सरकार की फ्री कोचिंग से मिली बड़ी सफलता

Epstein Files का नया बम, ईरान से युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप पर यौन उत्पीड़न के आरोप

अगला लेख