कश्मीर पर ‘टुकड़ों टुकड़ों’ में बंटा विपक्ष और कांग्रेस, राहुल की करीबी ने भी दिया मोदी का साथ

विकास सिंह
मंगलवार, 6 अगस्त 2019 (09:29 IST)
कश्मीर में नई क्रांति करने वाले मोदी सरकार के फैसले ने विपक्ष की एकता को तार-तार कर दिया है। राज्यसभा में पास किए गए जम्मू कश्मीर पुनर्गठन विधेयक के पक्ष में 125 और विपक्ष में 61 वोट पड़े। इस तरह सदन में विधेयक तिहाई बहुमत से पास हो गया है।
 
कश्मीर पर मोदी सरकार के इस मास्टर स्ट्रोक के सामने विरोधी दल टुकड़ों-टुकड़ों में बंट गए। मोदी सरकार और भाजपा की मुखर विरोधी बहुजन समाज पार्टी और आम आदमी पार्टी ने भी राज्यसभा में बिल को अपना समर्थन देकर विपक्षी एकता को बड़ा झटका दे दिया।
 
सियासत के जानकार दोनों पार्टी के इस फैसले के पीछे इसे उनकी चुनावी मजबूरी बता रहे हैं। दिल्ली में जब अब विधानसभा चुनाव होने में बहुत ही कम वक्त बचा हुआ है, तब केजरीवाल बिल का विरोध कर बहुसंख्यक वोटरों को नाराज नहीं करने चाहते हैं। इसके साथ बिल पर चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी ने भी मोदी सरकार का समर्थन किया।
‘टुकड़ों-टुकड़ों’ में बंटी कांग्रेस : जम्मू-कश्मीर में धारा 370 पर कांग्रेस टुकड़ों-टुकड़ों में बंटी हुई दिखाई दी। गांधी परिवार के करीबी नेता जर्नादन द्विवेदी ने मोदी सरकार के फैसले की तारीफ करते हुए कहा कि देरी के बावजूद एक ऐतिहासिक गलती को सुधारा गया।
 
उन्होंने कहा कि उनके राजनीतिक गुरु राम मनोहर लोहिया हमेशा इस अनुच्छेद के खिलाफ थे। इसके साथ ही राज्यसभा में कांग्रेस के चीफ व्हिप भुवनेश्वर कालिता ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
 
पार्टी से इस्तीफा देते हुए उन्होंने लिखा कि अनुच्छेद 370 पर पार्टी ने उन्हें व्हिप जारी करने की जिम्मेदारी थी, लेकिन सच्चाई यह है कि अब देश बदल चुका है और व्हिप देश की जनभावना के खिलाफ है।
 
उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस की विचारधारा देखकर लगता है कि कांग्रेस आत्महत्या कर रही है और मैं इसमें भागीदार नहीं बनना चाहता हूं। इसके साथ ही यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय सीट रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने भी 370 पर मोदी सरकार का समर्थन कर सभी को चौंका दिया। अदिति सिंह को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का काफी करीबी माना जाता है।  
लोकसभा में एकता की ‘अग्निपरीक्षा’ : राज्यसभा में पास होने के बाद जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल आज लोकसभा में पेश किया जाएगा। राज्यसभा में कांग्रेस को लगे झटके के बाद अब लोकसभा में कांग्रेस की एकता की अग्निपरीक्षा है।
 
लोकसभा में भाजपा को जो प्रचंड बहुमत हासिल है और जिस तरह बसपा और आप ने उसका समर्थन किया है, इसके बाद लोकसभा में इस बिल को पास कराना सरकार के कोई चुनौती नहीं है।
 
कांग्रेस ने लोकसभा में बिल के पेश होने से पहले अपनी पार्टी के सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। ऐसे में अगर आज लोकसभा में कांग्रेस को अपने सांसदों को एकजुट रखना किसी चुनौती से कम नही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

जनगणना कार्यक्रम को लेकर BJP ने विपक्ष पर किया पलटवार, झूठ की राजनीति करने का लगाया आरोप

RSS प्रमुख भागवत बोले- राजनीतिक वर्ग के बीच आपसी समझ बनी रहनी चाहिए

मेरे बिना नहीं जीत पाते राष्ट्रपति का चुनाव, एलन मस्क का डोनाल्ड ट्रंप पर पलटवार

क्‍या व्लादिमीर पुतिन की सख्ती के सामने हार गए डोनाल्ड ट्रंप, बोले- यूक्रेन और रूस को कुछ समय तक लड़ने देना बेहतर होगा

Bengaluru Stampede : CM सिद्धारमैया ने पुलिस को माना बेंगलुरु भगदड़ का जिम्मेदार, इंस्पेक्टर से लेकर कमिश्नर तक के अधिकारी सस्पेंड

अगला लेख