फिर सस्ता हुआ डीजल, जानिए 4 दिन में कितने घटे दाम

Webdunia
रविवार, 20 सितम्बर 2020 (09:36 IST)
नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने लगातार दूसरे दिन रविवार को डीजल के दाम देश के चार बड़े महानगरों में 22-25 पैसे प्रति लीटर तक घटाए जबकि पेट्रोल की कीमत स्थिर रही। पिछले चार दिनों में डीजल करीब एक रुपएसस्ता हो चुका है। शनिवार को भी पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन ऑयल के अनुसार, आज दिल्ली में पेट्रोल 81.14 पर स्थिर रहा जबकि डीजल 24 पैसे सस्ता होकर 71.58 रुपए प्रति लीटर रह गया।

वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 87.82 रुपए प्रति लीटर पर टिका रहा और डीजल 25 पैसे कम होकर 78.02 रुपए प्रति लीटर रह गया। कोलकाता में पेट्रोल 82.67 रुपए प्रति लीटर पर स्थिए रहा जबकि डीजल 23 पैसे घटकर 75.09 रुपए प्रति लीटर रह गया।

चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.21 रुपए प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रही जबकि डीजल 22 पैसे घटकर 76.99 रुपए प्रति लीटर रह गया।

शुक्रवार को पेट्रोल के दाम में 23 पैसे से 26 पैसे तक और डीजल के भाव 35 पैसे से 37 पैसे प्रति लीटर तक कम किए गए थे। गुरुवार को पेट्रोल 14-16 पैसे तक और डीजल 19-20 पैसे सस्ता हुआ था। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CM देवेंद्र फडणवीस का राज ठाकरे पर पलटवार, बोले- आपको भी गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन...

भारतीय खिलाड़ियों की जासूरी करवाएगी BCCI , इस बात का लगाएगा पता

28 राज्यों को मिले नए भाजपा अध्यक्ष, कब आएगा यूपी का नंबर, किसका दावा सबसे मजबूत?

बिहार से किस तरह तमिलनाडु पहुंचा SIR विवाद, चिदंबरम ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

प्याज की कीमतों से गिरावट से किसान परेशान, CM फडणवीस से की यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

मनीष सिंह बने प्रमुख सचिव, 70 अपर कलेक्टर और 107 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के ट्रांसफर

चीन गुरु हैं राहुल गांधी, भारत को कमजोर करने की खाई कसम, किसने लगाया यह आरोप

आपके शहर में भी हो सकता है! पुलिस ने जारी किया अलर्ट, भूलकर भी न करें ये काम

मैं बनूंगा प्रेमानंद! साधु बनने के लिए घर से भागा 13 साल का लड़का

30% घट जाएगा भारत का अमेरिका को निर्यात, Trump के Tariff को लेकर GTRI की रिपोर्ट

अगला लेख