दिग्विजय सिंह के लिए बंद हों मंदिरों के दरवाजे, भोपाल में मंदिरों के बाहर लगे पोस्टर

विकास सिंह
गुरुवार, 19 सितम्बर 2019 (09:50 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भगवा और मंदिरों को लेकर दिए विवादित बयान के बाद अब प्रदेश की सियासत गरम हो गई है। भोपाल में देर रात कई मंदिरों के बाहर दिग्विजय सिंह के विरोध में पोस्टर लगाकर उनके मंदिरों में प्रवेश को प्रतिबंध करने की मांग की गई। राजधानी के कई मंदिरों के बाहर जो पोस्टर लगाए गए हैं, उसमें दिग्विजय सिंह को 'हिन्दू विरोधी' बताते हुए उनके लिए मंदिरों के दरवाजे बंद करने करने की मांग की गई है।
 
अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि ये पोस्टर किसकी तरफ से लगाए गए? लेकिन पोस्टर में निवेदक की जगह 'हिन्दू समाज' लिखा हुआ है। राजधानी में देर रात लगाए गए ये पोस्टर किसी मंदिर के सामने नहीं, कई मंदिरों परशुराम मंदिर, हनुमान मंदिर और सांईं मंदिर की दीवारों के बाहर चस्पा किए गए हैं।
 
इस पोस्टरों के लगने के बाद एक बार फिर सियासत गर्मा गई है। इससे पहले पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक विश्वास सांरग ने बुधवार को साधु-संतों और मंदिर प्रशासकों से दिग्विजय सिंह के मंदिर जाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। विश्वास सांरग ने संतों से अपील की थी कि अगर दिग्विजय सिंह मंदिर जाएं तो उनका बहिष्कार करें। पूर्व मंत्री के इस बयान के बाद देर रात राजधानी के मंदिरों के बाहर पोस्टर लगने से अब सियासी पारा चढ़ गया है।
 
ALSO READ: दिग्गी के बिगड़े बोल, भगवा पहनकर मंदिरों में हो रहे हैं दुष्कर्म
 
मंदिरों में कही थी रेप की बात : भोपाल में कमलनाथ सरकार की तरफ से हुए संत समागम में दिग्विजय ने भगवा और मंदिरों को लेकर विवादित बयान दिया था। कार्यक्रम में देशभर से आए साधु-संतों को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा था कि आज भगवा पहनकर मंदिरों में रेप हो रहे हैं। इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने भगवा वस्त्र पर तंज कसते हुए कहा था कि आज भगवा वस्त्र पहनकर लोग चूरन बेच रहे हैं। दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद काफी सियासी बखेड़ा खड़ा हो गया था।
 
भाजपा ने इसे कांग्रेस और दिग्विजय सिंह की सोच बताया था, वहीं बुधवार को देशभर में दिग्विजय सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए थे। ऐसा नहीं है कि दिग्विजय सिंह भगवा को लेकर पहली बार विवादों में रहे हैं। इससे पहले भी वे कई बार भगवा को लेकर अपने बयानों के चलते चर्चा में रह चुके हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के बाद Pakistan ने दी थी न्यूक्लियर अटैक की धमकी, पार्लियामेंटरी स्टैंडिंग कमेटी में क्या बोले Vikram Misri, शशि थरूर का भी आया बयान

भारत कोई धर्मशाला नहीं, 140 करोड़ लोगों के साथ पहले से ही संघर्ष कर रहा है, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

Manipur Violence : नृशंस हत्या और लूटपाट में शामिल उग्रवादी केरल से गिरफ्तार, एनआईए कोर्ट ने भेजा ट्रांजिट रिमांड पर

ISI एजेंट से अंतरंग संबंध, पाकिस्तान में पार्टी, क्या हवाला में भी शामिल थी गद्दार Jyoti Malhotra, लैपटॉप और मोबाइल से चौंकाने वाले खुलासे

संभल जामा मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष को तगड़ा झटका

सभी देखें

नवीनतम

इंदौर के राजवाड़ा में आज होगी डॉ. मोहन यादव कैबिनेट की ऐतिहासिक बैठक

अमेरिका ने क्यों ठुकराए भारत के आम, 15 जहाज रोके, इतने करोड़ का होगा नुकसान

स्वर्ण मंदिर में पहली बार तैनात होगी एयर डिफेंस गन, पाकिस्तान है इसके पीछे की वजह?

3 दिन में ध्वस्त होंगे 8000 घर, गुजरात में 75 बुलडोजर तैनात, 150 डंपरों का एक्शन शुरू

दोस्त या दगाबाज, PM नरेन्द्र मोदी की मुश्किलें क्यों बढ़ा रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप

अगला लेख