दिग्विजय ने लालू को किया 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होने के लिए आमंत्रित

Webdunia
मंगलवार, 11 अक्टूबर 2022 (16:16 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने विपक्षी एकजुटता पर राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद के एक बयान को लेकर मंगलवार को कहा कि लालू को 'भारत जोड़ो यात्रा' में कुछ समय के लिए शामिल होना चाहिए, क्योंकि इससे अच्छा संदेश जाएगा।
 
सिंह ने राजद के एक सम्मेलन में लालू प्रसाद द्वारा दिए गए भाषण के एक हिस्से का वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया कि 'धन्यवाद लालूजी। एक सुझाव है। एक दिन के लिए आप यदि भारत जोड़ो यात्रा में कुछ समय के लिए शामिल हों तो अच्छा संदेश जाएगा।'
 
लालू प्रसाद ने सोमवार को दावा किया था कि उनकी पार्टी विपक्षी दलों को एकजुट करने का प्रयास कर रही है, इसलिए उनके तथा पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ सीबीआई एवं ईडी का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा था कि भाजपा के खिलाफ एकजुटता के प्रयासों में शामिल नहीं होने वाले दलों को जनता माफ नहीं करेगी।
 
Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख