Festival Posters

'ट्रेजिडी किंग' दिलीप कुमार सोशल मीडिया पर दे रहे हैं जिंदा होने का सबूत

Webdunia
- सीमान्त सुवीर 
बॉलीवुड में 'ट्रेजिडी किंग' का तमगा आज तक 94 बरस के दिलीप कुमार साहब के माथे पर लगा हुआ है। पिछले दिनों सोशल मीडिया में जिस तरह उनकी तबीयत को लेकर मारकाट चली, वैसी कभी किसी अभिनेता के साथ देखने को नहीं मिली। यहां तक कि अब दिलीप कुमार को अपने जिंदा रहने के सबूत पेश करने पड़ रहे हैं...!
 
जब लीलावती अस्पताल में दिलीप साहब वृद्धावस्था में होने वाली बीमारी से जंग लड़ रहे थे, तब एक के बाद एक वीडियो सामने आए जिसमें किसी ने उन्हें मौत की नींद सुला दिया तो किसी ने यह वीडियो बना डाला कि उनकी अर्थी को अमिताभ बच्चन कांधा दे रहे हैं। 
 
एक नातजुर्बेकार ने हद ही कर दी और उनके पार्थिव शरीर का वीडियो डाल दिया। हालांकि जिन नौसीखियों ने ये गुस्ताखी की उन्हें लानत से लेकर गालियां तक मिलीं और यह सही भी है, क्योंकि अनाड़ी लोगों ने तो जिंदा इंसान को जीते-जी मार डाल था।

 
सोशल मीडिया पर उनके निधन की खबर से दिलीप साहब इतने आहत हैं कि वे तकरीबन हर दूसरे दिन अपने हस्ताक्षर के साथ एक फोटो ट्‍विटर पर शेयर करते हैं और दुनिया को बताते हैं कि 'भाई, अभी मैं जिंदा हूं...!'
 
असल में सोशल मीडिया का पिछले कुछ सालों में कुछ ज्यादा ही दुरुपयोग हो रहा है। समझदार लोग वे होते हैं, जो किसी के निधन के समाचार की जब तक पुष्टि न हो जाए, तब तक नहीं छापते हैं। लेकिन कुछ ऐेसे भी उत्साही हैं, जो आगे रहने की होड़ में बगैर जानकारी लिए तकनीक का दुरुपयोग करते हुए जीवित इंसान की अर्थी निकालने में गुरेज नहीं करते...।

 
यह सही है कि दिलीप साहब उम्रदराज हैं और 94 बरस की उम्र में बीमारियों से लड़ रहे हैं। उनकी बेगम सायरा बानो भी तन-मन से उनकी सेवा कर रही हैं। उनकी याददाश्त जाती रही है...। वे कई बार फ्लैशबैक में चले जाते हैं और 50 के दशक की बातें करने लगते हैं। बीमारी के दौरान ही जब एक मर्तबा शाहरुख खान ने उन्हें अपने हाथों से खाना खिलाया तो वे पहचान ही नहीं पाए कि ये शाहरुख हैं।
 
बहरहाल, सोशल मीडिया पर दिलीप साहब की मौत की खबर बनाने वालों और उनके निधन का वीडियो बनाने वालों को अपने गिरेबांन में झांक लेना चाहिए और यह भी सोचना चाहिए कि कहीं कोई व्यक्ति उनके बाप के साथ ऐसा सलूक कर बैठे तो उनके दिल पर क्या गुजरेगी?

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

Mohan Bhagwat : हिन्दू 3 बच्चे पैदा करें, RSS प्रमुख मोहन भागवत का बयान, घर वापसी का काम तेज होना चाहिए

मध्यप्रदेश का आर्थ‍िक सर्वेक्षण 2025-26: सकल राज्य घरेलू उत्पाद में 11.14 प्रतिशत वृद्धि

CM योगी की अखिलेश को सलाह, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए आगे आएं

प्राथमिक स्वास्थ्य ढांचे को किया मजबूत तो बीमारू से बना उत्तम प्रदेश बना यूपी

बुधवार से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, 53 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

अगला लेख