Hanuman Chalisa

भाजपा सांसद के साथ हुआ जातिगत भेदभाव, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Webdunia
बुधवार, 18 सितम्बर 2019 (08:11 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक में एक भाजपा सांसद के साथ जातिगत का मामला सामने आया है। चित्रदुर्ग से भाजपा सांसद ए. नारायणस्वामी को कथित तौर पर एक गांव में घुसने से इसलिए मना कर दिया गया वे अनुसू‍चित जाति से ताल्लुक रखते हैं। सोमवार शाम को वे गोलारहट्टी गांव के दौरे पर थे।
ALSO READ: किसान आंदोलन पर भाजपा में खींचतान, शिवराज और संगठन ने किया अलग-अलग आंदोलन का ऐलान
सांसद जब तुमकुरु जिले के पवागड़ा स्थित गोलारहट्टी ‘गोला’ समुदाय बाहुल्य गांव का दौरा करने गए ग्रामीणों ने उनका रास्ता रोककर कहा कि आप अनुसूचित जाति से हैं अत: आप गांव में प्रवेश नहीं कर सकते हैं। वे अपने लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर थे। इस गांव में अभी तक किसी भी अनुसूचित जाति के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं मिली है।
ALSO READ: महाराष्ट्र चुनाव से पहले शिवसेना-भाजपा में तकरार
इसके बाद भाजपा सांसद गोलारहट्टी का दौरा किए बिना ही लौट गए और उन्होंने पवागड़ा थाने में जातिगत भेदभाव की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस इसके बाद मामले की जांच में जुट गई है। नारायणस्वामी ने जातिगत भेदभाव को लेकर दु:ख जताया। प्रशासन ने को अभी तक पता नहीं चला कि सांसद रोकने वाले लोग कौन थे? छानबीन जारी है।
ALSO READ: महाराष्ट्र चुनाव से पहले शिवसेना-भाजपा में तकरार
लोगों को समझाया जाएगा : तुमकुरु के उपायुक्त राकेश कुमार ने कहा कि यहां के निवासियों को समझाने के लिए बैठकों का आयोजन किया जाएगा तथा यह पता लगा जाएगा कि उन्होंने ऐसा आचरण क्यों किया? पता चलते पर एससी/एसटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज हो सकता है।
 
नारायणस्वामी का वीडियो वायरल : सांसद के वायरल हुए वीडियो में साफ दिख रहा है‍ कि वे लोगों से यह कहते हुए नजर आ रहे हैं किउनके लिए वे कुछ अच्छा करने को आए हैं, लेकिन उनमें से कुछ लोग उन्हें प्रवेश नहीं करने देने पर अड़े रहे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख