DMK का फिर हिन्दू धर्म पर निशाना, कहा- पौराणिक पात्र हैं राम

Webdunia
गुरुवार, 26 अक्टूबर 2023 (13:35 IST)
TKS Elangovan on Ram: तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री एमके स्टालियन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के बाद अब पार्टी नेता टीकेएस एलनगोवन ने हिन्दू धर्म पर टिप्पणी कर नए विवाद को हवा दे दी है। एलनगोवन ने कहा है कि रामायण एक कहानी है और राम का जन्म भी एक पौराणिक कथा है। 
 
भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए एलनगोवन एनएनआई पर कहा कि ये इतिहास को पौराणिक कथाओं से बदलना चाहते हैं। किसी भी देश को अपने इतिहास पर गर्व होना चाहिए। दरअसल, डीएमके नेता का यह बयान राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी को निमंत्रण दिए जाने के संदर्भ में सामने आया है।  
 
इतिहास बदलने की कोशिश : एलनगोवन ने कहा कि भाजपा इतिहास को पौराणिक कथाओं से बदलने का प्रयास कर रही है। हम इनसे और उम्मीद कर भी क्या सकते हैं। वे इसे एक राजनीतिक टूल के रूप मे उपयोग करना चाहते हैं। उनकी राम में कोई दिलचस्पी नहीं है। उनके लिए राम से ज्यादा राजनीतिक लाभ महत्वपूर्ण है। यही कारण है कि वे राम के नाम का उपयोग राजनीतिक लाभ के लिए कर रहे हैं। 
 
क्या कहा था उदयनिधि ने : उल्लेखनीय है कि डीएमके सरकार के मंत्री और मुख्‍यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि ने भी सनातन धर्म को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने सनातन उन्मूलन सम्मेलन में कहा था कि सनातन का केवल विरोध नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे समाप्त ही कर देना चाहिए। सनातन धर्म सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ है। उन्होंने कहा था- हम डेंगू, मच्छर, मलेरिया या कोरोना का विरोध नहीं कर सकते, हमें इसे मिटाना है। इसी तरह हमें सनातन को भी मिटाना है।
 
ट्‍विटर पर हुए ट्रोल : ट्‍विटर पर एलनगोवन के बयान पर लोगों तीखी टिप्पणिया कीं। शुभम द्विवेदी ने लिखा- इस हिन्दू विरोधी पार्टी डीएमके को न्योता कौन दे रहा है। ये और कांग्रेस दोनों राम को काल्पनिक मानते हैं। इन्हें कार्यक्रम से दूर रखो। द्रमुक को औपनिवेशिक गुलाम कहते हुए आदि ने लिखा- यह जोकर इतिहास और मिथक में अंतर नहीं जानता। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

150 साल तक जिंदा रहेगा इंसान, बीजिंग परेड में पुतिन-जिनपिंग की अनजाने में रिकॉर्ड चर्चा से सोशल मीडिया पर क्यों मची हलचल

MY Hospital चूहाकांड : तो क्या चूहे के काटने से नहीं हुई बच्चियों की मौत, HOD बोले- ड्‍यूटी के दौरान कई बार हमें भी काट लेते हैं, नहीं होता इन्फेक्शन

पंजाब से जम्मू तक बाढ़ ने मचाई तबाही, LOC पर 110 KM लंबी बाड़ और 90 BSF चौकियां जलमग्न

ट्रंप के ट्रेड सलाहकार नवारो जेल भी जा चुके हैं, भारत से संबंध बिगाड़ने में बड़ी भूमिका, अमेरिकी हिन्दुओं के निशाने पर भी आए

छोटी कारों पर 60000 रुपए की बचत, Honda Shine, Activa होंगी सस्ती, लग्जरी कारों पर क्या पड़ेगा असर, समझिए पूरा गणित

सभी देखें

नवीनतम

मंत्री और मुख्‍यमंत्री के सामने ही इंदौर महापौर के बेटे संघमित्र ने उतारी केंद्र सरकार की लू, सीएम ने लाइव स्‍ट्रीम से हटवाई स्‍पीच

Infertility in rural india: ग्रामीण भारत में प्रजनन दर में ऐतिहासिक गिरावट! समृद्धि का संकेत या संकट की आहट?

डोनाल्ड ट्रंप का दर्द, लगता है हमने भारत और रूस को खो दिया

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, दंतेवाड़ा-नारायणपुर बॉर्डर पर कई नक्‍सली ढेर

इंदौर में लगेगा नारायण सेवा संस्थान का लिंब फिटमेंट कैंप

अगला लेख