डॉ. हर्षवर्धन WHO कार्यकारी बोर्ड के चेयरमैन बने

Webdunia
शुक्रवार, 22 मई 2020 (16:21 IST)
नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Corona Virus) से जारी जंग के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, केन्द्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के कार्यकारी बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया है। 
 
जानकारी के मुताबिक डॉ. हर्षवर्धन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के कार्यकारी बोर्ड चेयरमैन का कार्यभार भी संभाल लिया है। 
 
उल्लेखनीय है कि डॉ. हर्षवर्धन ने यह जिम्मेदारी ऐसे समय संभाली है, जब पूरी दुनिया को‍रोना महामारी से जूझ रही है। साथ ही WHO पर भी इसको लेकर तरह-तरह के आरोप लग रहे हैं। पूरी दुनिया में चीन की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। 

हर्षवर्धन ने जापान के डॉक्टर हिरोकी नाकातानी की जगह ली है, जो अभी तक यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पिछले साल दक्षिण पूर्व एशिया ग्रुप ने यह फैसला कर लिया था कि इस बार बोर्ड चेयरमैन भारत का होगा। यह पद हर साल बदलता रहता है। बोर्ड इसकी साल में दो बार बैठक होती है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Nepal में हालात बेकाबू, तोड़फोड़ करने वालों को देखते ही गोली मारने के आदेश, गृह मंत्री ने दिया इस्तीफा

नहीं मान रहे पीटर नवारो, भारत द्वारा रूसी तेल खरीद को कहा ब्लड मनी

Delhi floods Photos : बाढ़ के बाद बदहाल दिल्ली, तस्वीरों में देखें जिंदगी की सचाई

SIR पर सुप्रीम कोर्ट, आधार स्वीकार करने के लिए निर्देश जारी करे EC

सोना रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसला, चांदी भी हुई सस्‍ती, जानिए क्‍या रहे भाव...

सभी देखें

नवीनतम

VP Polls 2025 : राधाकृष्णन या बी सुदर्शन रेड्डी, कौन होंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति, चुनाव आज

अविश्वास प्रस्ताव हारे फ्रांस के प्रधानमंत्री फ्रांस्वा बायरू, देंगे इस्तीफा

भोपाल में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान पथराव, हिन्दू संगठनों ने किया प्रदर्शन

MP में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 14 IAS अफसरों के तबादले, इंदौर और जबलपुर समेत 5 जिलों के कलेक्टर बदले, शिवम वर्मा बने इंदौर के कलेक्टर

Nepal में हालात बेकाबू, तोड़फोड़ करने वालों को देखते ही गोली मारने के आदेश, गृह मंत्री ने दिया इस्तीफा

अगला लेख