अरब सागर में व्यापारिक जहाज पर ड्रोन से हमला, चालक दल में 21 भारतीय समेत 22 सदस्य शामिल

Webdunia
शनिवार, 23 दिसंबर 2023 (23:27 IST)
Drone attack on commercial ship : भारत के पश्चिमी तट के पास अरब सागर में एक व्यापारिक जहाज पर शनिवार को संदिग्ध ड्रोन हमले के बाद धमाका हुआ। जहाज पर सवार चालक दल के 22 सदस्यों में 21 भारतीय हैं जबकि एक नेपाली नागरिक है, लेकिन हमले में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

सैन्य सूत्रों और नौवहन एजेंसी ने यह जानकारी दी। भारतीय सैन्य सूत्रों ने कहा कि ‘यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस’ (यूकेएमटीओ) द्वारा घटना की सूचना दिए जाने के बाद नौसेना के पी-8आई समुद्री गश्ती विमान को जहाज और उसके चालक दल की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया।
 
यूकेएमटीओ ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि भारत के वेरावल से 200 समुद्री मील दक्षिण पश्चिम में एक जहाज पर किए गए ड्रोन हमले से ‘धमाका हुआ और आग’ लग गई। भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में भेजे गए एक समुद्री गश्ती विमान ने व्यापारिक जहाज के ऊपर से उड़ान भरी और उसके साथ संपर्क स्थापित किया।
 
नौसेना के एक अधिकारी ने कहा, विमान ने जहाज और उसके चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित की। सूत्रों ने बताया कि जहाज पर सवार चालक दल के 22 सदस्य और जहाज केम प्लूटो ‘सुरक्षित’ हैं। नौसेना ने पहले ही मालवाहक जहाज की सुरक्षा के लिए अपने अग्रिम मोर्चे के युद्धपोत को घटनास्थल पर रवाना कर दिया है।
 
जानकारी के मुताबिक भारतीय तटरक्षक बल का जहाज आईसीजीएस विक्रम भी व्यापारी जहाज की ओर बढ़ रहा है। सैन्य सूत्रों ने कहा कि जहाज अब निकटतम बंदरगाह की ओर बढ़ रहा है। बताया जा रहा है कि यह जहाज सऊदी अरब के एक बंदरगाह से कच्चा तेल लेकर मंगलुरु बंदरगाह जा रहा था। उन्होंने बताया कि जहाज पर सवार चालक दल के 22 सदस्यों में 21 भारतीय हैं जबकि एक नेपाली नागरिक है।
 
समुद्री सुरक्षा एजेंसी के एक अधिकारी ने कहा, एमआरसीसी (समुद्री बचाव समन्वय केंद्र) मुंबई को जहाज के एजेंट, फ्लीट मैनेजमेंट से एक ईमेल मिला, जिसमें सुबह लगभग 10 बजे पोरबंदर से 217 समुद्री मील दूर एक संदिग्ध ड्रोन हमले के कारण जहाज पर आग लगने की जानकारी दी गई।(भाषा) (सांकेतिक फोटो) 
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सभी देखें

नवीनतम

जिंदगी पर भारी पड़ा रील का नशा, गिरने से 'यमराज' की मौत

कठुआ ऑपरेशन में कुल 9 की मौत, इनमें 5 आतंकवादी और 4 जवान

विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी, रूसी सशस्त्र बलों में सेवारत 18 में से 16 भारतीय लापता

चीख-पुकार, हिलती इमारतें, धुल का गुबार, हजारों के मरने की आशंका, भूकंप से तबाही की आंखों देखी

सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में 1.50 लाख अवमानना ​​मामले लंबित, सरकार ने संसद में दी जानकारी

अगला लेख