DU ने बीबीसी वृत्तचित्र की स्क्रीनिंग को लेकर हुए हंगामे की जांच के लिए बनाई समिति

Webdunia
शनिवार, 28 जनवरी 2023 (16:02 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने 2002 के गुजरात दंगे पर आधारित बीबीसी वृत्तचित्र की स्क्रीनिंग को लेकर कला संकाय के बाहर 27 जनवरी को हुए हंगामे की जांच के लिए 7 सदस्यीय समिति का गठन किया है। डीयू की प्रॉक्टर रजनी अब्बी की अगुवाई वाली इस समिति से 30 जनवरी को शाम 5 बजे तक कुलपति योगश सिंह को अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।
 
विश्वविद्यालय ने एक अधिसूचना में कहा कि कुलपति ने परिसर में अनुशासन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह समिति गठित की है। अधिसूचना के अनसार वाणिज्य विभाग के प्रोफेसर अजय कुमार सिंह, संयुक्त प्रॉक्टर प्रोफेसर मनोज कुमार सिंह, सामाजिक कार्य विभाग के प्रोफेसर संजय रॉय, हंसराज कॉलेज की प्राचार्य प्रोफेसर रामा, किरोड़ीमल कॉलेज के प्राचार्य दिनेश खट्टर और मुख्य सुरक्षा अधिकारी गजे सिंह समिति के अन्य सदस्य हैं।
 
अधिसूचना में कहा गया है कि समिति खासकर 27 जनवरी 2023 को विश्वविद्यालय में कला संकाय के बाहर और प्रवेश द्वार के सामने हुई घटना की जांच करेगी। दिल्ली विश्वविद्यालय में शुक्रवार को जब विद्यार्थियों ने इस विवादास्पद वृत्तचित्र को दिखाने की कोशिश की थी, तब हंगामा हुआ था। पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को ऐसा करने से रोका था।
 
भारतीय राष्ट्र छात्र संघ के 24 विद्यार्थियों को दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकाय से हिरासत में लिया गया था और उत्तरी परिसर में भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। विश्वविद्यालय ने दावा किया था कि 'बाहरी' लोग यह वृत्तचित्र दिखाने की कोशिश कर रहे थे और पुलिस को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुलाया गया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पूर्व प्रधानमंत्री का पोता बलात्कार मामले में दोषी, कोर्ट में रो पड़ा प्रज्वल, अब सजा का इंतजार

निमिषा प्रिया की फांसी रद्द होने की खबरों का सच, विदेश मंत्रालय ने बताई हकीकत

'रमी' खेलने वाले मंत्री कोकाटे को मिला नया विभाग

किससे है गंगा के ग्रीष्मकालीन प्रवाह का संबंध, IIT रुड़की के रिसर्च में हुआ खुलासा

राहुल गांधी बोले, वोट चोरी करवा रहा है चुनाव आयोग, हमारे पास सबूत

सभी देखें

नवीनतम

क्या है डेड हैंड, रूसी नेता मेदवेदेव की बात सुनकर क्यों भड़क गए ट्रंप, तैनात की परमाणु पनडुब्बियां

त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में BJP को मिली बड़ी जीत, 358 में से 125 सीटों पर जमाया कब्जा

झारखंड के शिक्षा मंत्री के सिर में लगी चोट, विमान से दिल्ली ले जाएंगे

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर आदिवासियों की जमीन कब्जाने का आरोप, भूपेंद्र सिंह ने सदन में घेरा

क्या भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा, ट्रंप के दावे पर हड़कंप, जानिए क्या है सच्चाई?

अगला लेख