बिहार के कई जिलों में भूकंप के झटके, नेपाल से चीन तक कांपी धरती

Webdunia
रविवार, 31 जुलाई 2022 (10:26 IST)
पटना। बिहार में पटना समेत कई जिलों में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का असर देश के अन्य राज्यों के अलावा नेपाल और चीन में भी रहा।
 
मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई। रविवार सुबह सात बजकर 58 मिनट पर कुछ सेकेंड के लिए भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप का एपिसेंटर नेपाल से तीन किमी दूर दिक्तेल में बताया जा रहा है।
 
बिहार में भूकंप के झटके कटिहार, किशनगंज, अररिया, सहरसा, पूर्णिया, मधेपुरा, बेगूसराय, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, लखीसराय एवं मुंगेर समेत कई जिलों में महसूस किए गए हैं।
कटिहार में सबसे अधिक इसका असर महसूस किया गया, जहां भूकंप के झटके के कारण लोग घर से दौड़ कर बाहर निकले। हालांकि इस दौरान राज्य के किसी भी क्षेत्र से जानमाल की क्षति की सूचना नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख