पुरी के पास आए भूकंप के झटके, कांपा बांग्लादेश का एक बड़ा हिस्सा

Webdunia
सोमवार, 5 दिसंबर 2022 (19:50 IST)
पुरी। सोमवार सुबह बंगाल की खाड़ी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप सुबह 8.32 बजे आया। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.2 रही। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने भी बताया कि येझटके समुद्र तल से 10 किमी नीचे महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र पुरी (पूर्व) और भुवनेश्वर (पूर्व-दक्षिण-पूर्व) से क्रमश: 421 किमी और 434 किमी दूर था।
 
'ढाका ट्रिब्यून' के अनुसार सुबह 9.05 बजे तक आए इस भूकंप की वजह से ढाका और बांग्लादेश के बड़े इलाकों में झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र ढाका से 529 किमी दक्षिण पश्चिम में कॉक्स बाजार से 340 किमी दक्षिण पश्चिम में और चटगांव से 397 किमी दक्षिण पश्चिम में था।
 
'बांग्ला ट्रिब्यून' के अनुसार भूकंप का केंद्र बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में था यानी भारत के बहुत करीब। हालांकि इसके कारण बड़ी बाढ़ की कोई खबर नहीं थी और तटीय इलाकों में कोई नुकसान नहीं हुआ है। इस भूकंप से सुनामी आ सकती है या नहीं, इस बारे में एनसीएस ने अभी तक कुछ नहीं कहा है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

west bengal : मालदा में बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत

अपना बैंक अकाउंट करवा रहे हैं बंद? पहले जान लें ये 5 बातें

गर्मी के मौसम में अब नहीं मुरझाएंगे पौधे, जाने लें ये 5 टिप्स

दिल्ली में मौसम का सबसे गर्म दिन, इन स्थानों पर लू का अलर्ट

उस पानी से आप हाथ नहीं धोएंगे, जिसे इस गांव के लोग पीते हैं!

अगला लेख