Corona काल में महाराष्‍ट्र में होंगे विधान परिषद चुनाव, EC ने दी मंजूरी

Webdunia
शुक्रवार, 1 मई 2020 (12:20 IST)
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में विधान परिषद की रिक्त सीटों पर विशिष्ट दिशानिर्देशों के साथ चुनाव कराने को मंज़ूरी दे दी है। आयोग ने शुक्रवार को ट्वीटर पर यह जानकारी दी है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के अनुरोध पर आयोग ने कोरोना संकट के मद्देनज़र चुनाव कराने पर लगाई गई पाबंदी में विशेष परिस्थितियों का हवाला देते हुए ढील देने का फ़ैसला किया है।
 
आयोग ने ट्वीट कर कहा कि महाराष्ट्र विधान परिषद की रिक्त सीटों पर कोरोना के मद्देनज़र विशिष्ट दिशानिर्देशों के तहत चुनाव कराया जाएगा।
 
उल्लेखनीय है कि ये सीटें 24 अप्रैल को रिक्त हुई हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के राज्य विधानमंडल का सदस्य बनने की संवैधानिक अनिवार्यता को देखते हुए आयोग ने यह फ़ैसला किया है। आयोग के इस फ़ैसले से ठाकरे के लिए वाया विधान परिषद, विधायक बनने का रास्ता साफ़ हो जाएगा।
 
संविधान के मुताबिक़ उनके लिए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के 6 महीने के भीतर विधान मंडल के किसी सदन का सदस्य बनने की अनिवार्य समयसीमा इस महीने के अंत में समाप्त हो रही है।
 
कोरोना संकट के कारण विधान सभा की किसी सीट पर उपचुनाव संभव नहीं होने के कारण ठाकरे ने राज्यपाल कोटे की विधान परिषद सीट पर उन्हें मनोनीत करने का कोश्यारी से अनुरोध किया था।
 
राज्य विधान परिषद में राज्यपाल कोटे की 2 सीट सुरक्षित हैं। हालाँकि राज्यपाल ने ठाकरे को मनोनीत करने के बजाय आयोग से विधान परिषद की रिक्त सीटों पर चुनाव कराने का अनुरोध किया है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

EPFO से जुड़ी खुशखबरी, ऑटो क्लेम सेटलमेंट लिमिट 1 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपए, आपका कैसे होगा फायदा

क्या भाजपा में शामिल हो रहे हैं कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर?

ऑपरेशन सिंदूर में भाग लेने भर से आपको छूट नहीं मिल सकती, सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा

1 जुलाई से महंगा हो जाएगा ट्रेन का सफर, रेलवे ने बढ़ाए टिकटों के दाम, जानिए कितनी बढ़ेंगी कीमतें

EC का राहुल गांधी को जवाब, आइए सामने बैठकर करते हैं सभी मुद्दों पर चर्चा

सभी देखें

नवीनतम

जुलाई में मध्यप्रदेश भाजपा को मिल सकता है नया प्रदेश अध्यक्ष, जातीय समीकरणों को साधने में उलझा पेंच!

सीएम मोहन यादव देंगे इंदौर को 381 करोड़ की सौगात, इन योजनाओं का होगा शुभारंभ

किसने की पीएम मोदी की तुलना महात्मा गांधी से, दिखे कौन से खास गुण?

कौन हैं शुभांशु शुक्ला, राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष जाने वाले दूसरे भारतीय, क्या है उनका लखनऊ कनेक्शन?

तेजप्रताप ने वाणिज्यिक पायलट लाइसेंस प्रशिक्षण का साक्षात्कार किया उत्तीर्ण, मिला 5वां स्थान

अगला लेख