suvichar

जमीन घोटाला मामला : ईडी ने की रॉबर्ट वाड्रा और उनकी मां से पूछताछ

Webdunia
बुधवार, 13 फ़रवरी 2019 (15:42 IST)
जयपुर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा बीकानेर में कथित जमीन घोटाले के संबंध में पूछताछ के लिए बुधवार को लगातार दूसरे दिन प्रवर्तन निदेशालय के क्षेत्रीय कार्यालय में पेश हुए। वाड्रा कड़ी सुरक्षा के बीच 10 बजकर 26 मिनट पर भवानी सिंह रोड स्थित प्रवर्तन निदेशालय के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे।
 
मंगलवार को वाड्रा और उनकी मां मौरीन प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हुए थे। मौरीन को जल्दी ही जाने की अनुमति दे दी गई थी, जबकि वाड्रा से पूछताछ करीब नौ घंटे तक चली। पूछताछ के पहले दिन जब वाड्रा, मां मौरीन और पत्नी प्रियंका गांधी के साथ ईडी कार्यालय पहुंचे तो युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। हालांकि बुधवार की सुबह ऐसी कोई घटना नहीं हुई।
ALSO READ: जमीन सौदे मामले में रॉबर्ट वाड्रा से ED की पूछताछ, मोदी सरकार पर लगाया आरोप- मेरी बुजुर्ग मां को किया जा रहा है परेशान...
राजस्थान उच्च न्यायालय ने वाड्रा और मौरीन से जांच में एजेंसी से सहयोग करने को कहा था। इसके बाद ही दोनों ईडी कार्यालय में पेश हुए हैं। बीकानेर जमीन घोटाला मामले में एजेंसी ने वाड्रा को तीन बार पेशी समन जारी किए, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद एजेंसी अदालत चली गई थी। ईडी ने इस कथित घोटाले के संबंध में 2015 में एक मामला दर्ज किया था।
 
वाड्रा जयपुर में आज लगातार दूसरे दिन ईडी के सामने हाजिर हुए हैं। इससे पहले एजेंसी दिल्ली में उनसे लगातार तीन दिन (7-9 फरवरी तक) पूछताछ कर चुकी है। मंगलवार को एजेंसी ने वाड्रा से करीब नौ घंटे पूछताछ की।
 
ईडी ने वाड्रा से सात फरवरी गुरुवार को जहां साढ़े पांच घंटे पूछताछ की वहीं शुक्रवार को उनसे करीब नौ घंटे तक पूछताछ हुई थी। नौ फरवरी शनिवार को एजेंसी ने वाड्रा से करीब आठ घंटे पूछताछ की थी। एजेंसी वाड्रा के खिलाफ कथित मनी लांड्रिंग और विदेशों में अवैध तरीके से संपत्ति खरीदने में उनकी कथित भूमिका के मामले की जांच कर रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

Who is Neha Singh : नेहा सिंह कौन हैं, AI इम्पैक्ट समिट में 'रोबोडॉग' से चर्चाओं में, Galgotias University ने झाड़ा पल्ला

'यादव जी की लव स्टोरी' पर छिड़ा विवाद, संभल में जोरदार विरोध प्रदर्शन, जलाए गए फिल्म के पोस्टर

तीसरे विश्वयुद्ध की आहट? ईरान के साथ आए रूस-चीन, हॉर्मुज की खाड़ी में युद्धपोतों की तैनाती से मचा हड़कंप! शुरू किया घातक अभ्यास

Porn Star बनने की सनक में पति की घिनौनी करतूत, पत्नी का अश्लील वीडियो रिश्तेदारों को WhatsApp किया

सभी देखें

नवीनतम

चुनावी हलफनामे पर हाईकोर्ट सख्त, बिहार के 42 विधायकों को नोटिस

लॉरेंस गैंग की 'मैडम जहर' बॉयफ्रेंड गैंगस्टर बॉबी कबूतर संग करती थी ये काम, ब्यूटी पार्लर की आड़ में खूनी खेल

घर में घुसकर मारेंगे गोली! राहुल गांधी और कांग्रेस सांसदों को खुली धमकी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

उन्नाव में क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों का हमला, अंपायर की मौत

मुफ्त योजनाओं पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, सरकारों को लगाई फटकार, क्‍या बंद होंगी ये स्‍कीमें?

अगला लेख