Hanuman Chalisa

विदेश भागे घोटालेबाज नीरव मोदी को बड़ा झटका

Webdunia
शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2018 (12:46 IST)
मुंबई/नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने नीरव मोदी समूह के करीब 44 करोड़ रुपए कीमत की बैंक जमा और शेयरों के लेन-देन पर रोक लगा दी है और अरबपति हीरा कारोबारी से संबंधित स्थानों से आयातित घड़ियों का विशाल संग्रह जब्त किया है।
 
अधिकारियों ने बताया कि धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उन्होंने बैंक खातों और शेयरों के लेनदेन पर रोक लगा दी है। बैंक खातों में 30 करोड़ रुपये हैं, जबकि शेयरों की कीमत 13.86 करोड़ रुपए है।
 
उन्होंने बताया कि पिछले एक हफ्ते में अरबपति हीरा कारोबारी से संबंधित अलग अलग स्थानों पर ईडी की तलाशी में महंगी घड़ियों का जखीरा, 176 स्टील की अल्मारियां, 158 संदूक और 60 अन्य बक्से जब्त किए गए हैं। एजेंसी ने व्यापारी और उसके समूह की बैंक जमा, शेयर और लग्जरी गाड़ियां जब्त की हैं जिनकी कीमत 100 करोड़ रुपए से ज्यादा है।
 
ईडी और अन्य एजेंसियां मोदी, उसके मामा एवं गीतांजलि जेम्स के प्रोमोटर मेहुल चोकसी के खिलाफ जांच कर रही हैं। दरअसल पंजाब नेशनल बैंक(पीएनबी) की शिकायत के बाद मामला सामने आया था कि उन्होंने बैंक के कुछ कर्मियों के साथ मिलकर कथित रूप से राष्ट्रीयकृत बैंक से 11,400 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की थी।
 
 
सीबीआई और ईडी ने मामले की जांच में दो-दो प्राथमिकियां दर्ज की हैं। कहा जाता है कि आपराधिक मामला दर्ज होने से पहले ही मोदी और चौकसी ने देश छोड़ दिया था। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TMC में बगावत को लेकर ममता का कड़ा एक्‍शन, 8 नेताओं को पार्टी से निकाला, बागियों ने किसे बनाया अध्‍यक्ष?

India-US Trade Talks 2026: अमेरिका के साथ बड़ी डील की तैयारी में भारत, शेयर बाजार के निवेशकों के लिए क्या है इसके मायने?

लखनऊ अग्निकांड के पीछे कौन जिम्मेदार? जांच में सामने आ रही चौंकाने वाली लापरवाहियां

तेल निर्यात में राहत के बीच ट्रंप की चेतावनी, क्या मुश्किल में पड़ जाएगी US-Iran डील?

Positive IOD क्या है? कैसे बनता है भारतीय मानसून का 'रक्षक' और El Nino के असर को करता है कमजोर

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन पर लगे आरोपों को भाजपा ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षड्यंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

Padma Awards 2026 : एक्‍टर ममूटी और गायिका अलका याग्निक को 'पद्म भूषण', राष्ट्रपति मुर्मू ने 65 हस्तियों को किया सम्मानित

मौत पर राजनीति न करें अखिलेश, अलीगंज की घटना उनके कुकृत्यों का नतीजा : ब्रजेश पाठक

बेंगलुरु में होगा 'यूपी ग्लोबल ग्रोथ डायलॉग' का आयोजन, देश के कई दिग्गज उद्योगपति होंगे शामिल

'शिक्षक सर्वोपरि' के मंत्र के साथ शिक्षा सुधारों को नई गति दे रही योगी सरकार, एसीएस ने रखा व्यापक रोडमैप

अगला लेख