Delhi Jal Board Scam : क्‍या फिर जेल जाएंगे सत्‍येंद्र जैन, भ्रष्टाचार मामले में ED ने की पूछताछ

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 3 जुलाई 2025 (17:00 IST)
Delhi Jal Board Scam case : दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सत्‍येंद्र जैन दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के कुछ सीवेज शोधन संयंत्रों के विस्तार में भ्रष्टाचार से जुड़े धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष पेश हुए। धनशोधन रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत उनका बयान दर्ज किया गया। जैन के पास अरविंद केजरीवाल नीत सरकार में स्वास्थ्य, उद्योग, बिजली, लोक निर्माण विभाग, गृह और शहरी विकास जैसे विभाग थे। जैन को 2022 में ईडी ने गिरफ़्तार किया था।
 
आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि जैन (60) पूर्वाह्न करीब 11:15 बजे संघीय जांच एजेंसी के कार्यालय पहुंचे और धनशोधन रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत उनका बयान दर्ज किया गया। आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता जैन के पास अरविंद केजरीवाल नीत सरकार में स्वास्थ्य, उद्योग, बिजली, लोक निर्माण विभाग, गृह और शहरी विकास जैसे विभाग थे।
ALSO READ: मनीष सिसोदिया और सत्‍येंद्र जैन पर होगी FIR, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी
यह तीसरी धनशोधन जांच है जिसमें ईडी जैन की भूमिका की जांच कर रही है। जैन को 2022 में ईडी ने गिरफ़्तार किया था और बाद में हवाला लेनदेन एवं आय से अधिक संपत्ति के मामले में आरोप पत्र दाखिल किया गया था।
 
हाल में ईडी ने जैन, पूर्व उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया के खिलाफ कक्षा निर्माण घोटाले के संबंध में मामला दर्ज किया था। ताजा मामले की जांच दिल्ली जल बोर्ड के कुछ सीवेज शोधन संयंत्रों के विस्तार में भ्रष्टाचार के आरोपों से संबंधित है। ईडी ने पिछले साल जुलाई में इस मामले में छापेमारी की थी।
ALSO READ: Money Laundering Case : पूर्व मंत्री सत्‍येंद्र जैन की फिर बढ़ेगी मुश्किल, गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति से मांगी मुकदमे की मंजूरी
धनशोधन मामले की जांच दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) द्वारा ‘यूरोटेक एनवायरनमेंटल प्राइवेट लिमिटेड’ नामक कंपनी और अन्य के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी से संबंधित है। इसमें पप्पनकला, निलोठी, नजफगढ़, केशोपुर, कोरोनेशन पिलर, नरेला, रोहिणी और कोंडली में 10 सीवेज शोधन संयंत्रों (एसटीपी) के विस्तार और उन्नयन के नाम पर दिल्ली जल बोर्ड में घोटाले का आरोप लगाया गया है।
ALSO READ: ACB के समक्ष पेश हुए पूर्व डिप्टी सीएम सिसोदिया, कक्षा निर्माण में भ्रष्टाचार का है मामला
एसीबी के अनुसार, चार निविदाओं में केवल तीन संयुक्त उद्यम कंपनियों ने भाग लिया था। अक्टूबर 2022 में 1,943 करोड़ रुपए मूल्य की ये चार निविदाएं विभिन्न संयुक्त उद्यम (जेवी) संस्थाओं को दी गईं। ईडी के अनुसार, निविदा दस्तावेजों के सत्यापन से पता चलता है कि चार निविदाओं की प्रारंभिक लागत लगभग 1,546 करोड़ रुपए थी, जिसे उचित प्रक्रिया/परियोजना रिपोर्ट का पालन किए बिना संशोधित कर 1,943 करोड़ रुपए कर दिया गया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: घाना की संसद में बोले पीएम मोदी, बहुत ही सम्मानित महसूस कर रहा हूं

यूपी मंत्रिमंडल ने रोजगार मिशन के गठन को दी मंजूरी, 1 लाख युवाओं को रोजगार प्रदान करने का है लक्ष्य

मध्यप्रदेश में ओवरब्रिज से लेकर सड़कें बांट रहीं मौत, बारिश में सुरंग वाली सड़क ने खोली भ्रष्टाचार की पोल

संजय राउत ने फडणवीस से की सालियान मौत मामले में माफी की मांग

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव लुधियाना में 7 जुलाई को इंटरएक्टिव सेशन और उद्योगपतियों से करेंगे संवाद

अगला लेख