Hanuman Chalisa

दिल्ली में शुक्रवार को चांद के हुए दीदार, 12 अगस्त को मनेगी ईद उल अजहा

Webdunia
शुक्रवार, 2 अगस्त 2019 (22:02 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में शुक्रवार को ईद उल अजहा के चांद के दीदार हो गए। बकरीद का त्योहार 12 अगस्त को मनाया जाएगा। ईद उल जुहा या बकरीद, ईद उल फित्र के 2 महीने 9 दिन बाद मनाई जाती है।
 
फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने बताया कि दिल्ली और उत्तरप्रदेश के अलग-अलग शहरों समेत देश के कई हिस्सों में चांद नजर आ गया है, लिहाजा बकरीद का त्योहार 12 अगस्त दिन सोमवार को मनाया जाएगा।
 
वहीं इमारत-ए-शरिया हिन्द ने भी ऐलान किया कि शुक्रवार शाम को इस्लामी महीने जुलहज्जा का चांद नजर आ गया है और शनिवार को इस्लामी कैलेंडर के आखिरी महीने की पहली तारीख है।
 
इमारत-ए-शरिया हिन्द ने बताया कि दिल्ली का आसमान साफ था, जहां चांद नजर आ गया। इसके अलावा गाजियाबाद के साथ उत्तरप्रदेश के कई शहरों, पटना समेत बिहार के कई हिस्सों में बकरीद का चांद दिखने की तस्दीक हुई है लिहाजा 12 अगस्त को ईद उल जुहा मनाई जाएगी।
 
दिल्ली की जामा मस्जिद के इमाम सैयद अहमद बुखारी ने भी कहा कि शुक्रवार को इस्लामी कैलेंडर के आखिरी महीने का चांद नजर आ गया है और बकरीद का त्योहार 12 अगस्त को मनाया जाएगा। ईद उल अजहा का चांद 10 दिन पहले दिखता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

नीदरलैंड में स्वागत को देखकर भावुक हुए पीएम मोदी

खड़ी बस में लगी आग, बच्‍चे को अंदर छोड़ सारे यात्री बाहर भागे, 4 साल के मासूम की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

जनता दर्शन में इलाज में मदद की गुहार लेकर आए लोगों को योगी ने दिया भरोसा

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

अगला लेख