Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, भाजपा से नहीं हुई 'मंत्रियों' पर बात

Advertiesment
हमें फॉलो करें एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, भाजपा से नहीं हुई 'मंत्रियों' पर बात
, गुरुवार, 30 जून 2022 (12:42 IST)
मुंबई। शिवसेना के बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि भाजपा के साथ इस बात पर अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई कि कितने मंत्री पद मिलेंगे और कौन मंत्री बनेगा। 
 
शिंदे ने कहा कि इस मामले में भाजपा से जल्द चर्चा की जाएगी। तब तक मंत्रियों की सूची और उससे जुड़ी अफवाहों पर ध्यान ना दिया जाए।

उल्लेखनीय है कि मीडिया खबरों के अनुसार, महाराष्‍ट्र में फडणवीस मुख्यमंत्री होंगे और एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। शिवसेना के 12 बागी विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है।
इधर भाजपा में भी आज सुबह से बैठकों का दौर जारी है। कहा जा रहा है कि शिंदे के साथ आज होने वाली बैठक में सभी बातें तय हो जाएगी और सत्ता का फार्मूला भी तय हो जाएगा। इसके बाद फडणवीस राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चीन ने NATO को क्यों बताया दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा?