Hanuman Chalisa

अक्टूबर में 13.38 प्रतिशत बढ़ी बिजली खपत, जानिए क्या है वजह

Webdunia
रविवार, 1 नवंबर 2020 (15:46 IST)
नई दिल्ली। देश में बिजली की खपत इस साल अक्टूबर में 13.38 प्रतिशत बढ़कर करीबी 111 अरब यूनिट हो गई। इसकी बड़ी वजह औद्योगिक एवं वाणिज्यिक गतिविधियों की ओर से बिजली की मांग बढ़ना है। बिजली मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर में देश की बिजली खपत 110.94 अरब यूनिट रही। पिछले साल अक्टूबर में यह आंकड़ा 97.84 अरब यूनिट था।

पिछले महीने विशेषज्ञों ने अक्टूबर में बिजली खपत में दोहरे अंक की वृद्धि की संभावना जताई थी। उन्होंने आधे महीने के आंकड़ों का आकलन कर यह अनुमान जताया था।

पिछले महीने में शुरू के 15 दिन में बिजली की खपत 11.45 प्रतिशत बढ़कर 55.37 अरब यूनिट थी। अक्टूबर 2019 की इसी अवधि में देश की बिजली खपत 49.67 अरब यूनिट थी।

विशेषज्ञों ने कहा कि अक्टूबर में बिजली खपत में दहाई अंक की वृद्धि दर्ज की गई है। यह देश में वाणज्यि और उद्योग की मांग बढ़ने का संकेत है। आने वाले महीनों में यह स्थिति और बेहतर होगी।

कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए सरकार ने 25 मार्च को लॉकडाउन कर दिया था। तब बिजली की खपत कम होने लगी थी और बिजली क्षेत्र को मार्च से अगस्त तक लगातार छह महीने तक मांग में कमी का सामना करना पड़ा।

आंकड़ों के मुताबिक छह महीने के अंतराल के बाद बिजली क्षेत्र की मांग में सितंबर में सुधार दिखना शुरू हुआ। सितंबर में बिजली खपत 4.6 प्रतिशत बढ़कर 112.43 अरब यूनिट पर पहुंच गई जो पिछले साल इसी माह में 107.51 अरब यूनिट थी।

अक्टूबर में व्यस्तम समय के दौरान अधिकतम बिजली आपूर्ति 170.04 गीगावाट रही। यह अक्टूबर 2019 के उच्चतम 164.25 गीगावाट की खपत से 3.52 प्रतिशत अधिक है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

Top News : कर्नाटक सियासत में फिर बढ़ा सस्पेंस; बेंगलुरु में इबोला की दहशत, RCB शान से फाइनल में

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

अगला लेख