Hanuman Chalisa

इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट का आयात प्रतिबंधित, सीबीआईसी ने जारी किया परिपत्र

Webdunia
शुक्रवार, 28 दिसंबर 2018 (16:35 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने ई-सिगरेटों, हीट-नॉट बर्न डिवाइस, वेप, ई-शीशा, ई-निकोटिन फ्लेवर्ड हुक्का और इसी प्रकार के उत्पादों सहित इलेक्ट्रॉनिक निकोटिन डिलीवरी सिस्टम (ईड्स) के आयात, विनिर्माण, वितरण एवं विक्रय को प्रतिबंधित कर दिया है।
 
 
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के तस्करी निरोधक इकाई ने इस संबंध में अपने फील्ड अधिकारियों को एक परिपत्र जारी किया है जिसमें ड्रग कंट्रोलरों को ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 का अनुपालन नहीं करने वाले आयातित कंसाइन्मेंट्स के मामले में आयातक के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। परिपत्र में कहा गया है कि इन उत्पादों का आयात, विनिर्माण, वितरण एवं विक्रय नहीं किया जाना चाहिए।
 
सीबीआईसी का यह परिपत्र दिल्ली उच्च न्यायालय के इस संबंध में जारी आदेश के बाद आया है जिसमें उच्च न्यायालय ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के इसी तरह के एक परिपत्र पर कहा था कि केंद्र सरकार द्वारा जारी पत्र पर अमल करना राज्यों के लिए बाध्यकारी नहीं है।
 
मंत्रालय द्वारा गत 28 अगस्त को जारी परामर्श के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए एक पत्र जारी किया था जिसमें राज्यों से इलेक्ट्रॉनिक निकोटिन डिलीवरी सिस्टम और अन्य संबंधित उत्पादों के निर्माण, वितरण, बिक्री (ऑनलाइन) को प्रतिबंधित करने का आग्रह किया गया था। एक उपभोक्ता ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के इस मशविरा पत्र को दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

मानसून की धीमी चाल ने बढ़ाई चिंता, कब पहुंचेगा मुंबई? इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

TMC के बाद शिवसेना UBT में बगावत, महुआ मोइत्रा का तंज- सिर्फ 15 करोड़ रुपए? सस्ते में क्यों जा रहे हैं?

LIVE: एकनाथ शिंदे से मिले 6 बागी सांसद, शिवसेना यूबीटी में टूट पर क्या बोले संजय राउत

G7 Summit 2026: मोदी-ट्रंप मिले लेकिन नहीं लगे गले, 16 महीने बाद पहली मुलाकात चर्चा में

गुजरात सरकार का ऐतिहासिक फैसला, वर्ष 2025-26 में 36 लाख से ज्‍यादा किसानों को 10337 करोड़ की आर्थिक राहत

अगला लेख