Naxal Attack : सुकमा में नक्सलियों से मुठभेड़, CRPF का सब इंस्पेक्टर शहीद, एक जवान घायल

Webdunia
रविवार, 17 दिसंबर 2023 (16:21 IST)
Encounter with Naxalites in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में रविवार को सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का उप निरीक्षक शहीद हो गया और एक जवान घायल हो गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटना के बाद उच्चस्तरीय बैठक कर नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा की।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ की 165वीं बटालियन के उप निरीक्षक सुधाकर रेड्डी शहीद हो गए तथा आरक्षक रामू गोली लगने से घायल हो गए। बस्तर संभाग में इस माह अलग-अलग नक्सली घटनाओं में तीन सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं और सात अन्य घायल हुए हैं।
 
अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह सात बजे जगरगुंडा थाना अंतर्गत बेदरे शिविर से सीआरपीएफ की टीम उर्सांगल गांव की तरफ अभियान पर निकली थी। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान नक्सलियों ने गोलीबारी की। घटना में रेड्डी शहीद हो गए तथा आरक्षक रामू गोली लगने से घायल हो गए।
 
अधिकारियों ने बताया कि घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि रेड्डी आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के निवासी थे। राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और शहीद को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायल जवान को उचित इलाज मुहैया कराने का भी निर्देश दिया है।
 
अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने घटना के बाद उच्चस्तरीय बैठक कर नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि बैठक में मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि साय ने अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा है कि हिंसा नक्सलियों की बौखलाहट को दर्शाता है। उन्होंने कहा, विकास से लोगों का विश्वास जीतेंगे तथा केंद्र सरकार के सहयोग से नक्सलवाद का ख़ात्मा करेंगे। राज्य के बस्तर क्षेत्र, जिसमें कांकेर, कोंडगांव, नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिले शामिल हैं, में दो दिसंबर से अब तक अलग-अलग नक्सली घटनाओं में तीन सुरक्षाकर्मी शहीद हुए हैं तथा सात अन्य घायल हुए हैं।
 
कांकेर जिले में 14 दिसंबर को नक्सलियों द्वारा किए गए विस्फोट में सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) का एक जवान शहीद हो गया था। वहीं 13 दिसंबर को नारायणपुर जिले में नक्सली हमले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) का एक जवान शहीद हो गया था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे नामीबिया, सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा

डोनाल्‍ड ट्रम्‍प का नया टैरिफ बम, ईराक समेत इन देशों पर लगाया 30% Tariff, भारत के लिए क्या है राहत की बात

Air India Plane Crash : अहमदाबाद विमान हादसे का खुलेगा राज, AAIB जल्‍द जारी करेगा जांच रिपोर्ट

Maharashtra : मासिक धर्म की जांच के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाए गए, 8 पर मामला दर्ज

धर्मांतरण रैकेट की जड़ें तलाशेगी ATS, छांगुर बाबा और नीतू एक हफ्ते के पुलिस रिमांड पर

अगला लेख