Hanuman Chalisa

श्रीनगर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, हथियार छोड़कर भागे आतंकी

Webdunia
रविवार, 19 सितम्बर 2021 (00:22 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले में शनिवार को मुठभेड़ के बाद आतंकवादी हथियार छोड़कर भाग गए। आतंकवादी एक पिस्तौल और एक एके-47 राइफल छोड़ गए हैं। पुलिस और सीआरपीएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है।

खबरों के अनुसार, श्रीनगर के नूरबाग इलाके में शनिवार को आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों के एक दल पर गोलीबारी की, लेकिन इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार, श्रीनगर के नूरबाग में आतंकवादियों की घेराबंदी करते समय पुलिस की एक छोटी टीम पर गोलियां चलाई गईं।

गोलीबारी के बाद आतंकवादी मुठभेड़ स्थल से भाग गए हैं। वे अपने पीछे एक पिस्तौल और एक एके-47 राइफल छोड़ गए हैं। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया गया है और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

उल्‍लेखनीय है कि कुलगाम जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों ने एक पुलिसकर्मी और बिहार के रहने वाले एक श्रमिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG का झटका: दिल्ली-NCR में 11 दिन में 4 बार बढ़े दाम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Top News: दिल्ली-NCR में फिर बढ़े CNG के दाम; अमेरिका ने ईरानी नौकाओं को किया तबाह, क्वाड बैठक आज

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

अगला लेख