Hanuman Chalisa

पीएफ से जुड़ी बड़ी खबर, अब नहीं देना पड़ेगा यह प्रमाण पत्र

Webdunia
बुधवार, 22 नवंबर 2017 (22:32 IST)
नई दिल्ली। पेंशनभोगियों के समक्ष आने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने जीवन प्रमाण-पत्र (ऑनलाइन प्रमाण-पत्र देने सहित) जमा कराने के नियमों में ढील दी है। ईपीएफओ ने बयान में कहा कि संगठन ने ऐसे प्रावधान तय किए है जिससे लोग जीवन प्रमाण-पत्र सुगमता से जमा करा सकेंगे। हाजिर रूप में उन लोगों से जीवन प्रमाण-पत्र स्वीकार किया जाएगा जो डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र न देने के लिए उचित वजह बता सकेंगे।
 
इसी तरह ऐसे पेंशनभोगी, जिन्होंने पिछले साल के लिए डिजिटल तरीके से प्रमाण-पत्र दे दिया है, उन्हें मौजूदा वर्ष के लिए ऐसा करने की जरूरत नहीं होगी। उनके पास उन बैंक शाखाओं में डिजिटल या कागज के रूप में प्रमाण-पत्र देने का विकल्प होगा जहां उनकी पेंशन आती है।
 
नई शर्तों के तहत जिन्होंने जीवन प्रमाणन डिजिटल तरीके से एक बार भी नहीं दिया है वे इसे इस महीने दे सकते हैं। जीवन प्रमाणन जमा कराने की सुविधा सभी ईपीएफओ कार्यालयों, पेंशन वितरण करने वाले बैंकों ओर साझा सेवा केंद्रों पर उपलब्ध होगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख