Covid-19 : यूरोपीय संघ, तुर्की और यूके की हवाई सेवा पर भारत में 18 मार्च से BAN

Webdunia
सोमवार, 16 मार्च 2020 (20:15 IST)
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने यूरोपीय संघ के देशों, यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ, तुर्की, ब्रिटेन के यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध इन देशों से आने वाले सभी यात्रियों पर 18 मार्च 2020 की रात 12 बजे से लागू हो जाएगा।
 
यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने दी। उन्होंने कहा कि नई ट्रेवल गाइड लाइन के अनुसार, कोई भी एयरलाइन इन देशों के यात्री को भारत नहीं भेज सकेगी।
 
इसके अतिरिक्त, स्वास्थ्य मंत्रालय ने यूएई, कतर, ओमान और कुवैत के माध्यम से आने/जाने वाले यात्रियों के लिए अनिवार्य 14-दिवसीय रोक लगाई है। यह अस्थायी रोक है, जो 18 मार्च से 31 मार्च तक लागू रहेगी।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को विदेश मंत्रालय के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कोविड-19 (Covid-19) के लिए नई ट्रेवल गाइड की घोषणा की है। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों से कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए यात्रा पाबंदियां बढ़ाई गई हैं।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने निजी क्षेत्र के संगठनों, नियोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे जहां भी संभव हो, कर्मचारियों को घर से काम करने की इजाजत दें। मंत्रालय ने कहा कि सामाजिक दूरी के दायरे को बढ़ाने के लिए सार्वजनिक परिवहन के तहत बसों, ट्रेन और विमानों से गैर जरूरी यात्रा से परहेज किया जाना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर होगी शुरू, चीन के साथ विमान सेवा पर भी बनी सहमति

Gold Rate : सोना क्‍या और बढ़ेगा, कहां तक जाएगा, अभी खरीदना कितना सही, जानिए सवालों के जवाब

Indian Economy : भारतीय अर्थव्यवस्था 3 साल में जर्मनी और जापान को छोड़ देगी पीछे, नीति आयोग के सीईओ ने जताया अनुमान

Gold : तमिलनाडु के 21 मंदिरों ने क्यों पिघला दिया 1,000 किलो सोना

SC की इस टिप्‍पणी पर भड़के उपराष्‍ट्रपति धनखड़, बोले- अदालतें आदेश नहीं दे सकतीं, यह लोकतंत्र के खिलाफ

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल मालदा के लिए रवाना हुए, मुर्शिदाबाद भी जाने की उम्मीद

कांग्रेस का सवाल, क्या अमेरिका के साथ छात्र वीजा के मुद्दे को उठाएंगे विदेश मंत्री?

सीलमपुर में 17 साल के कुणाल की हत्या पर बवाल, भारी सुरक्षाबल तैनात

अमेरिका ने WTO को बताया, क्या लगाया इस्पात और एल्यूमिनियम पर शुल्क?

मौसम के 2 रंग, कहीं भीषण गर्मी की मार, कहीं बारिश के साथ चली धूल भरी आंधी

अगला लेख