फर्जी खबरें पकड़ने के लिए व्हाट्सएप पर एप्लीकेशन

Webdunia
सोमवार, 30 जुलाई 2018 (09:16 IST)
नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्‍सएप पर अफवाहों को खत्म करने और फर्जी खबरों की पहचान करने के लिए महानगर के एक संस्थान के विशेषज्ञों की टीम एक एप्लीकेशन बना रही है जो बताएगी कि कोई संदेश फर्जी है अथवा नहीं। इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी दिल्ली (आईआईआईटी-डी) के सहायक प्रोफेसर पोन्नुरांगम कुमारगुरु टीम का नेतृत्व कर रहे हैं जो एप विकसित कर रही है।

 
व्हाट्‍सएप पर अफवाहों से भीड़ के गुस्से जैसी कई घटनाएं हुई हैं जिसमें महाराष्ट्र के रेनपाडा गांव में बच्चा चोर होने के संदेह में पांच लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हाल में कर्नाटक के बीदर में भीड़ ने तीन लोगों को बच्चा चोर होने के संदेह में पीट-पीटकर जख्मी कर दिया।

 
प्रोफेसर का मानना है कि वर्तमान परिदृश्य में एप्लीकेशन उपयोगी साबित होगा जब कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जिसमें लोग व्हाट्‍सएप पर फैली अफवाह के कारण हुई हिंसा का शिकार बन गए। उन्होंने कहा कि हम काफी संख्या में डाटा इकट्ठा कर रहे हैं और लोगों से 9354325700 नंबर पर संदेश फैलाने के लिए कहा है। इस संदेश का विश्लेषण किया जाएगा और इसी मुताबिक, हम इस तरह के संदेश पर लगाम लगाने के लिए मॉडल बनाएंगे। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख