किसान नेता पंढेर बोले, पीएम बात करें, समस्या का हल हो जाएगा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 15 फ़रवरी 2024 (11:35 IST)
Delhi Kisan Andolan: दिल्ली में किसान आंदोलन जारी है। इसी के चलते किसानों का एक बड़ा जत्था दिल्ली में अलग-अलग बॉर्डरों पर तैनात है। किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंढेर (Sarwan Singh Pandher) ने इसे लेकर अपना एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि हमारा आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है और हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) हमसे बातचीत करें ताकि हम अपनी मांगों के समाधान तक पहुंच सकें।
 
किसानों ने एक बार फिर अपने आंदोलन की शुरुआत की: किसानों ने एक बार फिर अपने आंदोलन की शुरुआत कर दी है। पंजाब से हजारों किसान अपनी मांगों को पूरी करने के लिए दिल्ली की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। माना जा रहा है कि किसान इस आंदोलन के जरिए एक बार फिर केंद्र सरकार के प्रति अपनी नाराजगी जता रहे हैं। किसान आंदोलन के दूसरे दौर को लेकर आज गुरुवार, 15 फरवरी को पंढेर ने अपनी बात रखी।
 
लोकल लोग हमारे सपोर्ट में : उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी बात रखने देना चाहिए। लोकल लोग हमारे सपोर्ट में हैं। हम लोगों का प्रर्दशन आगे भी जारी रहेगा। सरकार हमें रास्ता दे। हम लोग कोशिश करेंगे कि हिंसक रास्ते से बचा जाए। हमारे पीछे कोई नहीं है। किसान हम लोगों की बात मानें।
 
सरवन सिंह पंढेर ने आगे कहा कि हमने पूरी कोशिश की कि कोई न कोई इस तरह का निर्णय हो जाए जिससे कि हम सरकार के साथ टकराव के साथ बच जाएं लेकिन ऐसी स्थिति नहीं बन पा रही। हम आज पूरी तरह से सकारात्मक मूड में बैठक में शामिल होने जा रहे हैं और हमें पूरा विश्वास है कि इस बैठक से कोई सकारात्मक समाधान निकलेगा।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

Tamil Nadu : पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की रिमांड अवधि बढ़ाई, मनीलॉन्ड्रिंग केस में किया था गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने के लिए त्रिपुरा में 5 रोहिंग्या गिरफ्तार

UK General Election : PM मोदी ने लेबर पार्टी की शानदार जीत पर कीर स्टार्मर को दी बधाई

गोवा में बिहारी श्रमिक की मौत का मामला, 3 पुलिसकर्मी सस्‍पैंड

Chhattisgarh : कुएं में जहरीली गैस से 5 लोगों की मौत, 5-5 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान

शिवसेना नेता हाथ जोड़ता रहा, निहंगों ने उसे बेदर्दी से काट डाला, सोशल मीडिया में सामने आया VIDEO

अगला लेख
More