नहीं रहे सदाबहार अभिनेता शशि कपूर...

Webdunia
सोमवार, 4 दिसंबर 2017 (20:24 IST)
मुंबई। दिग्गज फिल्म अभिनेता शशि कपूर का सोमवार शाम निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। उन्होंने 1970 और 1980 के दशक में रोमांटिक आइकन के रूप में पहचान बनायी थी। उन्होंने कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली। अभिनेता रणधीर कपूर ने खबर की पुष्टि की है।
 
 
रणधीर कपूर ने बताया, ‘हां उनका निधन हो गया। उनको पिछले कई वर्षों से किडनी से जुड़ी समस्या थी। वह कई वर्षों से डायलिसिस करा रहे थे।’ उन्होंने बताया कि शशि कपूर का अंतिम संस्कार कल किया जाएगा।
 
कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल के डॉक्टर रामनारायण ने बताया, ‘शशि कपूर का 4 दिसंबर की शाम 5:20 बजे निधन हो गया।’ हिन्दी फिल्म और थियेटर जगत के शुरुआती स्टार पृथ्वीराज कपूर के घर 18 मार्च, 1938 को जन्में शशि कपूर ने चार वर्ष की आयु से अपने पिता द्वारा निर्मित और निर्देशित नाटकों में काम करना शुरू कर दिया था। 
 
शशि कपूर ने 1940 के दशक के आखिरी वर्षों में बाल कलाकार के रूप में अपनी पहचान कायम कर ली थी। ‘आग’ (1948) और ‘आवारा’ (1951) में बाल कलाकार के रूप में उनके उम्दा अभिनय को लोग आज भी याद करते हैं। शशि कपूर ने 1950 के दशक में सहायक निर्देशक के तौर पर भी काम किया था।
 
शशि कपूर ने 1961 में ‘धर्मपुत्र’ के साथ बतौर मुख्य अभिनेता अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 1970 और 1980 के दशक में 116 से अधिक फिल्मों में काम किया। उन्हें वर्ष 2011 में पद्म भूषण और 2015 में प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
 
 
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शशि कपूर को ‘महान’ करार देते हुए उनके निधन पर शोक जताया है। ममता ने ट्वीट कर कहा है कि अभिनेता को कई पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। उन्होंने ट्वीट किया है, ‘उनके निधन से दु:खी हूं। फिल्मों में शानदार योगदान के लिए महान अभिनेता शशि कपूर को कई पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा।’ (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

Marathi Hindi Controversy : व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन के खिलाफ मनसे की रैली, शिवसेना मंत्री को प्रदर्शनकारियों ने घेरा

विधवा महिला ने लगाया अपने देवर पर बलात्कार का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

COVID-19: इंदौर में 48 घंटों के भीतर 3 महिलाओं की मौत, अब तक 187 मरीज मिले

प्रदूषण पर कंट्रोल के लिए बड़ा कदम, 1 नवंबर से पुरानी गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

कावड़ यात्रा 2025: यूपी सरकार ने कमर कसी, शिवभक्तों की कावड़ के साथ छेड़छाड़ पड़ेगी महंगी

अगला लेख