सैम पित्रोदा पर वित्तमंत्री सीतारमण ने साधा निशाना, नस्लवादी टिप्पणी पर दिया यह बयान...

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 8 मई 2024 (19:17 IST)
Finance Minister Nirmala Sitharaman targeted Sam Pitroda : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा की नस्लवादी टिप्पणी के लिए उन पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे राहुल गांधी के सलाहकार की सोच और दृष्टिकोण का पता चलता है।
ALSO READ: अमेरिका में सरकार ले लेती है 55 फीसदी संपत्ति, कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के बयान पर बवाल
‘इंडियन ओवरसीज कांग्रेस’ के प्रमुख पित्रोदा की भारत के पूर्वी हिस्से के लोग चीनी और दक्षिण के लोग अफ्रीकी जैसे दिखते हैं वाली टिप्पणी से विवाद शुरू हो गया। सीतारमण ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, मैं दक्षिण भारत से हूं। मैं भारतीय दिखती हूं। मेरी टीम में पूर्वोत्तर के उत्साही सदस्य हैं। वे भारतीय दिखते हैं। पश्चिम भारत के मेरे सहयोगी भारतीय दिखते हैं।
ALSO READ: उत्तर भारत के लोग अंग्रेज जैसे, दक्षिण भारतीय अफ्रीकन जैसे, सैम पित्रोदा के बयान पर बवाल
उन्होंने कहा, लेकिन, उस नस्लवादी के लिए जो राहुल गांधी के सलाहकार हैं, हम सभी अफ्रीकी, चीनी, अरब और गोरे दिखते हैं। अपनी सोच और अपने दृष्टिकोण को प्रकट करने के लिए धन्यवाद। ‘इंडी’ गठबंधन शर्म करो।
ALSO READ: सैम पित्रोदा के बयान से कांग्रेस ने बनाई दूरी, PM मोदी पर साधा निशाना
एक मीडिया हाउस को दिए पॉडकास्ट साक्षात्कार में पित्रोदा ने कहा, हम भारत जैसे विविधता से भरे देश को एकजुट रख सकते हैं। जहां पूर्व के लोग चीनी जैसे लगते हैं, पश्चिम के लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर के लोग गोरों और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी जैसे लगते हैं।
 
उन्होंने कहा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, हम सभी बहन-भाई हैं। भारत में अलग-अलग क्षेत्र के लोगों के रीति-रिवाज, खान-पान, धर्म, भाषा अलग-अलग हैं, लेकिन भारत के लोग एक-दूसरे का सम्मान करते हैं।
ALSO READ: अर्थव्यवस्था को लेकर कांग्रेस पर बरसीं वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण
पित्रोदा की टिप्पणी से पार्टी को अलग करते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर कहा, सैम पित्रोदा द्वारा भारत की विविधताओं को जो उपमाएं दी गई हैं, वह अत्यंत गलत और अस्वीकार्य हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इन उपमाओं से अपने आप को पूर्ण रूप से अलग करती है।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा के अस्पताल में भारी लापरवाही, 6 मरीजों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश

बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली बोले- मैं टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं...

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी हुई गिरावट...

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

अगला लेख