PM सुरक्षा चूक मामला : 100 से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

Webdunia
शुक्रवार, 7 जनवरी 2022 (20:06 IST)
पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक मामले को लेकर फिरोजपुर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसी के साथ गृह मंत्रालय ने भी इस सुरक्षा के चूक की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है, जो जल्द ही रिपोर्ट पेश करेगी। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी की फिरोजपुर यात्रा बड़ी सुरक्षा चूक का हवाला देते हुए रद्द कर दी गई थी।

खबरों के अनुसार, पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक मामले को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ यह एफआईआर 6 जनवरी को कुलगरी पुलिस स्‍टेशन में दर्ज कराए गए बयान के आधार पर दर्ज की गई है। कुलगढ़ी थाना प्रभारी बीरबल सिंह के मुताबिक 100 से ज्यादा लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

थाना प्रभारी के अनुसार, हमारे पास संवेदनशील मामले के किसी भी विवरण का खुलासा नहीं करने के निर्देश हैं। मामले की जांच की जा रही है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को हिरासत में या गिरफ्तार नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि मोदी सुरक्षा में चूक का मामला काफी गर्माता जा रहा है। पंजाब सरकार ने इस मामले पर एक लेवल कमेटी का गठन किया है, जो पूरे मामले की जांच कर रही है। उल्‍लेखनीय है कि प्रधानमंत्री का काफिला जब एक फ्लाईओवर पर पहुंचा तो प्रदर्शनकारी किसानों ने सड़क को बंद कर रखा था। प्रधानमंत्री 15-20 मिनट तक फ्लाईओवर पर ही फंसे रहे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

9 तारीख को क्या हुआ, राहुल गांधी के सवाल का PM मोदी ने दिया जवाब, मगर...

राजधानी दिल्ली में जलभराव को लेकर Aap ने साधा दिल्ली सरकार पर निशाना, किए अनेक सवाल

क्या पुरी के रत्न भंडार में कोई छिपा हुआ कक्ष है? ASI ने किया खुलासा

28000mAh बैटरी, 200MP कैमरा, 30GB रैम वाला 5G धांसू स्मार्टफोन लॉन्च

डंपर के नीचे लेटकर युवक ने दी जान, CCTV में कैद हुई मौत

अगला लेख